Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में दूध-अंडा-मांस उत्पादन में शानदार बढ़ोतरी, प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता 285 ग्राम प्रतिदिन पहुंची

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 05:37 AM (GMT+05:30)

    बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य में दूध, अंडा और मांस के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 277 ग्राम ...और पढ़ें

    बिहार में प्रतिव्यक्ति दूध की उपलब्धता बढ़कर हुई 285 ग्राम प्रतिदिन

    बिहार में प्रतिव्यक्ति दूध की उपलब्धता बढ़कर हुई 285 ग्राम प्रतिदिन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार दूध, अंडा एवं मांस के उत्पादन में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है, जिसके कारण राज्य में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 277 ग्राम से बढ़कर 285 ग्राम प्रतिदिन हो गई है।

    इससे न सिर्फ पोषण के स्तर में सुधार हुआ है बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है। अंडे एवं मांस के उत्पादन में भी राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आंकड़े बताते हैं कि अब बिहार में अंडे की प्रति व्यक्ति वार्षिक उपलब्धता 27 से बढ़कर 29 हो गई है। वहीं, मांस की उपलब्धता 3.19 किलोग्राम से बढ़कर 3.27 किलोग्राम प्रतिवर्ष हो गई है।

    चौथे कृषि रोड मैप 2023-28 से इनके उत्पादन को लेकर वर्ष 2024-25 के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया था, उसे लगभग प्राप्त कर लिया है। राज्य में दूध के लिए निर्धारित लक्ष्य 13,960 टन था जिसके विरुद्ध 13,397.69 टन का उत्पादन हुआ है, जो कि लगभग 96 प्रतिशत है।

    वहीं, अंडा उत्पादन का निर्धारित लक्ष्य 39,880 लाख था जिसके विरुद्ध 37,838.75 लाख उत्पादन हुआ जो कि लक्ष्य का 94.88 प्रतिशत है। वहीं, मांस उत्पादन का लक्ष्य 428 टन था जिसमें से 420.59 टन यानि 98.27 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो चुका है।

    खबरें और भी

    उत्पादन में तेजी से वृद्धि कर रहा बिहार

    राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो दूध उत्पादन के क्षेत्र में वार्षिक वृद्धि दर के अनुसार बिहार का छठा स्थान है। जबकि इसके उत्पादन में राज्य का योगदान 5.41 प्रतिशत के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, मांस और अंडे के उत्पादन में भी बिहार अग्रणी है।

    मांस के उत्पादन में बिहार का योगदान चार प्रतिशत के साथ 10वां एवं अंडा उत्पादन में 2.25 प्रतिशत के साथ 11वें स्थान पर है। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 में देश में अंडा उत्पादन के क्षेत्र में वार्षिक वृद्धि दर के अनुसार राज्य का प्रथम स्थान है।