Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा से भागकर मुजफ्फरपुर में छिपा था नशा तस्कर, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 01:01 PM (IST)

    हरियाणा पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हुआ अंतरराज्जीय नशा तस्कर मो. मुन्ना मुजफ्फरपुर में बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    HighLights

    1. नशा तस्कर मो. मुन्ना मुजफ्फरपुर में पुलिस के शिकंजे में।

    2. हरियाणा पुलिस और बिहार एसटीएफ ने मिलकर दबोचा।

    3. एनडीपीएस मामले में वांछित, बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव।

    संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। हरियाणा पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हुआ अंतरराज्जीय नशा तस्कर आखिरकार मुजफ्फरपुर में कानून के शिकंजे में आ गया।

    गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने सकरा इलाके को सुरक्षित ठिकाना बनाया था, लेकिन बिहार एसटीएफ की सटीक सूचना ने उसकी पूरी योजना पर पानी फेर दिया। संयुक्त कार्रवाई में मुजफ्फरपुर पुलिस और हरियाणा पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    सकरा में दी गई दबिश

    बिहार एसटीएफ की विशेष टीम से मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर जिला पुलिस और हरियाणा पुलिस ने सकरा थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अंतरराज्जीय तस्कर मो. मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।

    हरियाणा में दर्ज है एनडीपीएस का मामला

    पुलिस के अनुसार मो. मुन्ना के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के सदर पेहवा थाना में एक जुलाई 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

    सिलीगुड़ी का रहने वाला है आरोपित

    गिरफ्तार तस्कर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित घोसपुकुर कमला बगान, विधान नगर क्षेत्र का निवासी है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए उसने मुजफ्फरपुर के सकरा इलाके में शरण ले रखी थी। एसटीएफ को इसकी सटीक जानकारी मिलने के बाद संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनाई गई।

    खबरें और भी

    पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

    जांच एजेंसियों का मानना है कि मो. मुन्ना से पूछताछ में नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े अंतरराज्जीय नेटवर्क, सप्लाई चेन और उसके सहयोगियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    अन्य राज्यों से भी जुटाई जा रही जानकारी

    पुलिस अब आरोपित के आपराधिक रिकॉर्ड को अन्य राज्यों में भी खंगाल रही है। यदि किसी और मामले में उसकी संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित एजेंसियों को सूचना देकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल संयुक्त टीम उससे गहन पूछताछ में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड गोलू चौधरी गिरफ्तार, एसटीएफ ने दानापुर में दबोचा 

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में झाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर शव फेंकने की आशंका

    यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News : 9 जून को हटाए गए, 9 जुलाई को फिर थानेदार... आखिर एक महीने में क्या बदल गया?