Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड गोलू चौधरी गिरफ्तार, एसटीएफ ने दानापुर में दबोचा 

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 12:44 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर का टॉप-10 बदमाश गोलू चौधरी चार साल बाद बिहार एसटीएफ के हत्थे चढ़ा। उसे दानापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया, जिस पर डकैती, आर्म्स एक्ट ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर का टॉप-10 बदमाश गोलू चौधरी गिरफ्तार।

    2. बिहार एसटीएफ ने दानापुर रेलवे स्टेशन से दबोचा।

    3. डकैती, आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में वांछित था।

    संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर । चार वर्षों से फरार चल रहा जिले का टॉप-10 बदमाश आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया। जिला पुलिस की पकड़ से लगातार बच निकलने वाला गोलू चौधरी इस बार बिहार एसटीएफ की सटीक रणनीति के सामने टिक नहीं सका।

    गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने उसे दानापुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    दानापुर स्टेशन के पास दबोचा

    गिरफ्तार बदमाश की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के धनैया गांव निवासी गोलू चौधरी के रूप में हुई है। वह वर्ष 2021 में साहेबगंज थाना में दर्ज डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

    जिला पुलिस को नहीं मिली सफलता

    पुलिस सूत्रों के अनुसार लंबे समय से जिला पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन हर बार वह हाथ नहीं आया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी बिहार एसटीएफ ने संभाली। तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    संगीन मामलों का आरोपित

    गोलू चौधरी पर साहेबगंज थाना में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत दो संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है। इसके लिए जिले के अन्य थानों से भी उसका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

    खबरें और भी

    रिमांड पर लेने की तैयारी

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान यदि अन्य लंबित मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित कांडों में भी उसे रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही उसके सहयोगियों और आपराधिक नेटवर्क की भी पहचान की जा रही है।

    पूछताछ से मिल सकते हैं कई अहम सुराग

    एसटीएफ को उम्मीद है कि गोलू चौधरी से पूछताछ में कई अन्य अपराधों और फरार बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    • लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के मामले में शामिल मुजफ्फरपुर जिले के टाप टेन बदमाश गोलू चौधरी दानापुर से गिरफ्तार
    • जिला पुलिस की विफलता के बाद एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दानापुर रेलवे स्टेशन के समीप से पकड़ा
    • साहेबगंज थाना में 2021 में दर्ज डकैती व आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के मामले में गोलू रहा वांछित, बदल रहा था ठिकाना

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में झाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर शव फेंकने की आशंका

    यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News : 9 जून को हटाए गए, 9 जुलाई को फिर थानेदार... आखिर एक महीने में क्या बदल गया?