Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में खुदीराम बोस की स्मृतियों को नमन करने बंगाल से आया कारवां, चिताभूमि पर समर्पित होगा तिरंगा

    By Amrendra TiwariEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 02:47 PM (GMT+05:30)

    पश्चिम बंगाल से भारतीय वायुसेना के पूर्व सैनिकों का एक दल मुजफ्फरपुर पहुंचा है, जो अमर बलिदानी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। यह दल पहले वैन ...और पढ़ें

    समस्तीपुर के वैनी में खुदीराम बोस को नमन करते पूर्व सैनिक।

    समस्तीपुर के वैनी में खुदीराम बोस को नमन करते पूर्व सैनिक।

    अमरेन्द्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। बंगाल से निकला श्रद्धा और देशभक्ति का कारवां सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंच गया। भारतीय वायुसेना के पूर्व सैनिकों की टोली अपने साथ तिरंगा लेकर अमर बलिदानी खुदीराम बोस की धरती पर पहुंची है।

    मुजफ्फरपुर आने से पहले प्रतिनिधिमंडल ने समस्तीपुर के पूसा के पास वैनी स्थित खुदीराम बोस स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां नमन के बाद पूर्व सैनिक मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए। अब यहां केंद्रीय कारा, फांसी स्थल और चिताभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर खुदीराम बोस के बलिदान को नमन करेंगे।

    वैनी में शहीद को किया नमन

    बर्द्धमान स्काईगार्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में भारतीय वायुसेना के पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में टीम पूसा के पास वैनी स्थित खुदीराम बोस स्मारक पहुंची। वहां सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर अमर बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। कुछ देर स्मारक परिसर में रुकने के बाद टोली मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई।

    बलिदान की यादों से जुड़ा है वैनी

    समस्तीपुर का वैनी स्मारक खुदीराम बोस के संघर्ष और बलिदान की स्मृतियों से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इस कारण बंगाल से आने वाले पूर्व सैनिकों ने मुजफ्फरपुर पहुंचने से पहले यहां श्रद्धांजलि देना जरूरी समझा। स्मारक पर नमन के दौरान पूर्व सैनिकों ने युवा क्रांतिकारी के साहस और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

    मुजफ्फरपुर में चिताभूमि पर तिरंगा

    प्रतिनिधिमंडल के मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद अमर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद पूर्व सैनिक फांसी स्थल और चिताभूमि पहुंचेंगे। चिताभूमि पर तिरंगा समर्पित कर बलिदानी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। पूर्व सैनिकों के लिए यह यात्रा का सबसे भावुक और महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।

    खबरें और भी

    पहली बार शहर पहुंचा संगठन

    बर्द्धमान स्काईगार्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन का यह पहला मुजफ्फरपुर दौरा है। टीम लीडर और संगठन के अध्यक्ष जूनियर वारंट आफिसर सुप्रिय गांगोपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। इसमें मानद फ्लाइंग आफिसर अबुल हसनात चौधरी, सचिव सार्जेंट निर्मल्य बनर्जी, सार्जेंट सैयद अली अहसान और बुद्धदेव गांगोपाध्याय शामिल हैं।

    नई पीढ़ी तक पहुंचेगा बलिदान का संदेश

    पूर्व सैनिकों की यह यात्रा केवल श्रद्धांजलि देने तक सीमित नहीं है। उनका उद्देश्य खुदीराम बोस के साहस, संघर्ष और बलिदान की स्मृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी है। चिताभूमि पर समर्पित किया जाने वाला तिरंगा राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक बनेगा।

    यह भी पढ़ें- Bihar News : फांसी की सजा सुन जिस कठघरे में मुस्कुराते रहे खुदीराम, वह टुकड़ों में बदहाल

    यह भी पढ़ें- खुदीराम के गांव की मिट्टी और माता का प्रसाद लेकर मुजफ्फरपुर आएगी टोली, फांसी स्थल पर अर्पित होगी श्रद्धा