Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सांप से बचने के लिए रेलवे पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई ट्रेन; जहानाबाद में रेल हादसों में 2 की मौत 

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 05:44 PM (GMT+05:30)

    जहानाबाद में शनिवार को दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मखदुमपुर स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई ...और पढ़ें

    पटना–गया रेलखंड पर घटना के बाद जांच करती पुलिस। फोटो जागरण

     पटना–गया रेलखंड पर घटना के बाद जांच करती पुलिस। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। पटना–गया रेलखंड पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना मखदुमपुर स्टेशन व दूसरी जहानाबाद कोर्ट हाल्ट के समीप हुई। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई।

    दूसरे मृतक की पहचान गयाजी जिले के सहबाजपुर गांव निवासी 50 वर्षीय दिलीप कुमार शर्मा के रूप में की गई, जो सपरिवार जहानाबाद शांति निवास में रहते थे।

    वर्तमान में कोर्ट स्टेशन के समीप अपना मकान बनवा रहे थे। स्वजन के अनुसार शनिवार की सुबह मकान निर्माण में खुदाई के दौरान एक सांप निकलने पर वह रेल पटरी की तरफ भागे, उस वक्त मोबाइल पर किसी से बातचीत भी कर रहे थे, तभी ट्रेन आ गई। इस घटना में उनका एक हाथ उखड़ गया और सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। थाना प्रभारी ने बताया कि मेमू पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    घटना की जानकारी मिलते ही सहबाजपुर गांव से मृतक के स्वजन समेत ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

    दूसरे युवक की पहचान नहीं 

    दूसरी घटना मखदुमपुर रेलवे स्टेशन के समीप हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पहुंची और घटना की छानबीन की।

    युवक आसमानी रंग का फुल शर्ट और नीले रंग का फुल पैंट पहन रखा था। उसकी उम्र 30 के आसपास बताई जाती है। जीआरपी प्रभारी दीपनारायण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस के पास रखा गया है।

    मृतक युवक की तस्वीर भी इंटरनेट मीडिया पर साझा की गई है। साथ ही पुलिस आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाने में लगी है, ताकि उसकी शिनाख्त हो सके।

    यह भी पढ़ें- गोपालगंज में सिविल कोर्ट अटेंडेंट परीक्षा कल, 15 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; ये सामान ले जाने पर रोक

    यह भी पढ़ें- छपरा से महमदपुर तक NH-331 होगा फोर लेन; जाम और हादसों से मिलेगी राहत, सांसद ने बताया प्‍लान

    खबरें और भी