गोपालगंज में सिविल कोर्ट अटेंडेंट परीक्षा कल, 15 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; ये सामान ले जाने पर रोक
गोपालगंज और हथुआ अनुमंडल के 15 केंद्रों पर 15 मार्च को सिविल कोर्ट अटेंडेंट (पियन/आर्डरली) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह 10 बजे ...और पढ़ें

परीक्षा केंद्रों में छात्र। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। सिविल कोर्ट में अटेंडेंट (पियन-जनरल/आर्डरली) पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार 15 मार्च को जिले के गोपालगंज और हथुआ अनुमंडल के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी।
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
परीक्षा सामग्री को 14 मार्च को सिविल कोर्ट पटना से सिविल कोर्ट गोपालगंज के स्ट्रांग रूम में लाया गया। इसके लिए नोडल अधिकारी (सीजेएम) की निगरानी में जीपीएस युक्त वाहन से सामग्री लाई गई।
इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार सुमन को एस्कार्ट दंडाधिकारी तथा साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार को एस्कार्ट पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया।
परीक्षा के दिन 15 मार्च को सुबह 6:30 बजे सिविल कोर्ट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम से परीक्षा सामग्री संबंधित केंद्रों के लिए भेजी जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है।
परीक्षा केंद्रों पर होगी कड़ी जांच
सभी अधिकारी सुबह 8 बजे तक अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर केंद्राधीक्षक को रिपोर्ट करेंगे। सभी केंद्रों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएमफडी) और हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) की व्यवस्था की गई है। पुलिस बल द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल, बैग, पर्स, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, घड़ी, कैल्कुलेटर आदि ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक तथा दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों को दो रंगीन पासपोर्ट फोटो, पहचान पत्र, पारदर्शी पानी की बोतल तथा बाल प्वाइंट पेन लाने की अनुमति दी गई है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था की समग्र जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपालगंज व हथुआ के पास रहेगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- अब्दुल गफूर प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, अमेठी
- सीबी सीनियर एजुकेशन पब्लिक स्कूल, बसडीला खास, एनएच-27, गोपालगंज
- ज्ञानदा इंटरनेशनल स्कूल, छवही मांझा
- ज्ञानलोक पब्लिक स्कूल, एनएच-27, बंजारी
- माधव हाई स्कूल, मांझागढ़
- ओसेनिक मिडिल स्कूल, जादोपुर रोड, शाही गैस गोदाम के पास, सरेया वार्ड नं. 01
- द बिहार विकास विद्यालय, सरेथा वार्ड नं. 04, कालीस्थान रोड, गोपालगंज
- इम्पीरियल पब्लिक स्कूल, हथुआ पैलेस
- इस्लामिया उर्दू एकेडमी 2, मीरगंज
- डा. राजेंद्र प्रसाद हाई स्कूल, हथुआ
- साहु जैन हाई स्कूल, मीरगंज
- साहु जैन बालिका हाई स्कूल, मीरगंज
- शिव प्रताप हाई स्कूल, हथुआ
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरवां कपरपुरा
- विजन इंटरनेशनल स्कूल, इटवा धाम, मीरगंज
- कुल सूचीबद्ध विद्यालय: 15