Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छपरा से महमदपुर तक NH-331 होगा फोर लेन; जाम और हादसों से मिलेगी राहत, सांसद ने बताया प्‍लान

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 05:23 PM (GMT+05:30)

    सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने घोषणा की है कि छपरा से महमदपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-331 को फोर लेन में बदला जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मुलाका ...और पढ़ें

    सारीपट्टी स्थित मनींद्र सिंह के आवास पर प्रेस से बात करते सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल । जागरण

    सारीपट्टी स्थित मनींद्र सिंह के आवास पर प्रेस से बात करते सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल । जागरण

    HighLights

    1. NH-331 को फोर लेन में बदलने की पहल शुरू।

    2. सांसद सिग्रीवाल ने केंद्रीय मंत्री से सकारात्मक आश्वासन पाया।

    3. जाम और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद।

    संवाद सूत्र, भगवानपुर हाट (सिवान)। छपरा से महमदपुर तक जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-331 (NH-331) को फोर लेन बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है।

    सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार को सोंधानी स्थित जागरण पंचायत क्लब अध्यक्ष मनिंद्र सिंह के आवास सारीपट्टी में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

    केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी मांग 

    उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री से मुलाकात कर एनएच-331 को फोर लेन में बदलने की मांग रखी है। मंत्री ने इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है।

    सांसद ने कहा कि एनएच-331 छपरा से जलालपुर, बनियापुर, भगवानपुर, मलमलिया और मदारपुर होते हुए महमदपुर तक जाती है।

    यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय परिवहन के लिए भी महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे फोर लेन में बदलना जरूरी हो गया है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क की स्थिति कई जगह अच्छी होने के कारण वाहनों की गति अधिक रहती है। 

    इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। फोर लेन बनने से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

    क्षेत्र में बुनि‍यादी सुविधाओं के लिए लगातार काम

    सांसद ने कहा कि महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

    क्षेत्र को वे अपना धाम मानते हैं और यहां की जनता को भगवान के समान समझते हैं। क्षेत्र के विकास के लिए हर समय उपलब्ध रहना अपना दायित्व मानते हैं।

    इस मौके पर विधायक हेमनारायण साह, भाजपा सिवान जिला पूर्वी अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, महामंत्री अवधेश कुमार पांडेय, चंदन सिंह, सोनू सिंह, रोहित श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे।