Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया से कनाडा-जापान तक मिथिला की मिट्टी की खुशबू, किसानों को मिला बड़ा फायदा

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:19 PM (IST)

    Makhana Global Market : मिथिला मखाना अब ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान सहित कई देशों में निर्यात हो रहा है, जिससे स्थानीय किसानों को सीधे खरीद पर 18% अधि ...और पढ़ें

    इसमें एआई जनरेटेड तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें एआई जनरेटेड तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. मिथिला मखाना का ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान सहित कई देशों में निर्यात।

    2. किसानों को सीधे खरीद पर 18% अधिक लाभ मिला।

    3. 'लोकल टू ग्लोबल' से मखाना आधारित रोजगार के अवसर बढ़े।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। मिथिला की मिट्टी में पैदा होने वाला मखाना अब सिर्फ स्थानीय बाजारों की पहचान नहीं रह गया है। इसकी खुशबू समुद्री रास्ते से ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच चुकी है और कनाडा, सीरिया व जापान समेत कई देशों में भी इसकी मांग बढ़ रही है।

    जीआई टैग प्राप्त मिथिला मखाना अब ‘लोकल टू ग्लोबल’ की ऐसी कहानी लिख रहा है, जिसमें किसानों की मेहनत सीधे दुनिया के बाजार तक पहुंच रही है।

    बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और सांसद डा. गोपाल जी ठाकुर ने मिथिला मखाना के वैश्विक बाजार में बढ़ते विस्तार को बिहार और किसानों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

    ऑस्ट्रेलिया तक पहुंची मिथिला की खुशबू

    संजय सरावगी ने कहा कि मिथिला की मिट्टी की खुशबू अब ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच रही है। बिहार से पहली बार 18 मीट्रिक टन मिथिला मखाना समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया निर्यात किया गया है।

    उन्होंने इसे केवल मखाने के निर्यात की उपलब्धि नहीं, बल्कि बिहार के किसानों की मेहनत और मिथिला की पहचान की वैश्विक स्वीकार्यता बताया।

    दरभंगा के किसानों से सीधे खरीद

    इस निर्यात की खास बात यह रही कि मखाना दरभंगा के किसानों से सीधे खरीदा गया। इससे किसानों को बाजार मूल्य की तुलना में करीब 18 प्रतिशत अधिक लाभ मिला।

    कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के सहयोग से हुई इस पहल को किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    कनाडा-जापान में भी बढ़ी मांग

    सांसद डा. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि मिथिला के मखाने की मांग अब कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सीरिया और जापान सहित कई देशों में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह मिथिला के लिए गौरव की बात है और इससे मखाना उत्पादन के जरिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

    ‘लोकल टू ग्लोबल’ को मिला नया आयाम

    डा. ठाकुर ने कहा कि मिथिला मखाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल टू ग्लोबल’ संकल्प का जीवंत उदाहरण बन रहा है। वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग से किसानों को बेहतर बाजार मिलने के साथ मखाना आधारित रोजगार और कारोबार को भी विस्तार मिलेगा।

    किसानों की मेहनत को दुनिया का सम्मान

    दोनों नेताओं ने कहा कि विदेशों में मिथिला मखाना की बढ़ती पहुंच केवल एक कृषि उत्पाद का निर्यात नहीं है। यह मिथिला के किसानों की मेहनत, बिहार के गौरव और स्थानीय उत्पादों की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है।

    खबरें और भी

    मखाने की यह यात्रा आने वाले समय में मिथिला के किसानों की आय और रोजगार के नए अवसरों को नई दिशा दे सकती है।

    यह भी पढ़ें- दरभंगा के गन्ना किसान ध्यान दें! मिल चालू होने से पहले बनवा लें गन्ना आइडी, तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ

    यह भी पढ़ें- मिथिला की बेटी भावना ने बढ़ाया मान, नानी बोलीं- पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल