Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मिथिला की बेटी भावना ने बढ़ाया मान, नानी बोलीं- पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:27 PM (IST)

    स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने प्रतिष्ठित 'फाइटर कॉम्बैट लीडर' कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर नई उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से दरभंगा के केवटी स्थित ...और पढ़ें

    भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ की नानी।

    भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ की नानी।

    HighLights

    1. भावना कंठ ने 'फाइटर कॉम्बैट लीडर' कोर्स सफलतापूर्वक किया पूरा।

    2. उनकी उपलब्धि से दरभंगा के ननिहाल और मिथिलांचल में खुशी।

    3. नानी ने कहा, भावना ने बढ़ाया परिवार व मिथिलांचल का मान।

    संवाद सहयोगी, केवटी (दरभंगा)। जब कोई बेटी अपने हौसले से आसमान की ऊंचाइयों को छूती है तो उसका गौरव केवल परिवार तक सीमित नहीं रहता।

    भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने प्रतिष्ठित ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर नई उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से दरभंगा के केवटी स्थित ननिहाल में खुशी का माहौल है। परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण भी भावना की उपलब्धि को मिथिलांचल के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं।

    नानी बोलीं- बेटी ने बढ़ाया मान

    भावना कंठ की 80 वर्षीय नानी दुर्गा देवी अपनी ज्येष्ठ नतनी की उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि भावना ने केवल परिवार का ही नहीं, अपने ननिहाल केवटी और पूरे मिथिलांचल का नाम रोशन किया है। उनके लिए यह उपलब्धि बेहद गर्व और खुशी का अवसर है।

    दो साल पहले आई थीं ननिहाल

    दुर्गा देवी ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले भावना अपनी ममेरी बहन की शादी में केवटी स्थित ननिहाल आई थीं। उस दौरान परिवार के लोगों से उनकी मुलाकात हुई थी। नानी के मुताबिक, भावना बचपन से ही मेहनती और अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रही हैं। उनकी सफलता परिवार के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है।

    परिवार में बेटियों की अलग पहचान

    केवटी निवासी स्व. चंद्रपति लाल की ज्येष्ठ पुत्री राधा कंठ का विवाह घनश्यामपुर प्रखंड के बाउर निवासी तेज नारायण कंठ से हुआ था। राधा कंठ के दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। बड़ी पुत्री भावना भारतीय वायु सेना में सेवाएं दे रही हैं। छोटी पुत्री तनुजा कंठ इंजीनियरिंग सेवा में हैं, जबकि पुत्र नीलांबर कंठ एनटीपीसी में इंजीनियर हैं।

    खबरें और भी

    समाजसेवा से भी जुड़ा परिवार

    भावना की नानी दुर्गा देवी के साथ उनके मामा अंबुज कुमार लाल और मामी ममता देवी भी समाजसेवा से जुड़े हैं। ममता देवी आशा कार्यकर्ता के रूप में लोगों की सेवा कर रही हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि भावना की उपलब्धि नई पीढ़ी की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी।

    मिथिलांचल के लिए गर्व का क्षण

    भावना कंठ की उपलब्धि ने केवटी के इस परिवार को गौरवान्वित किया है। नानी दुर्गा देवी की खुशी देखते ही बनती है। उनके लिए यह सिर्फ नतनी की सफलता नहीं, बल्कि उस पूरे क्षेत्र की उपलब्धि है, जहां से निकलकर भावना ने देश की सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई है।

    यह भी पढ़ें- बिहार की बेटी ने रचा इतिहास: देश की पहली महिला ‘टॉप गन’ बनीं भावना कंठ, पूरा किया वायुसेना का सबसे कठिन कोर्स