बक्सर में पीएम आवास योजना की राशि लेकर भी मकान नहीं बना रहे लाभार्थी, अब अंतिम नोटिस की तैयारी
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बक्सर के चक्की प्रखंड में कई लाभुकों ने राशि मिलने के बावजूद मकान निर्माण शुरू नहीं किया है। ग्रामीणों ने प्र ...और पढ़ें

पीएम आवास योजना की राशि लेकर भी मकान नहीं बना रहे लाभार्थी (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, चक्की (बक्सर)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कई लाभुकों द्वारा राशि प्राप्त करने के बावजूद मकान निर्माण नहीं शुरू होने की समस्या प्रखंड क्षेत्र में गंभीर रूप से उजागर हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, योजना के अधिकांश पात्र लाभुकों ने पहली या उपलब्ध किस्त प्राप्त कर ली है, लेकिन घर बनाने का कार्य शुरू नहीं किया है।
ऐसे लाभुक बिना किसी डर के पैसा लेकर आराम से बैठे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह स्थिति बनी हुई है।
विभागीय स्तर पर दिसंबर माह में ऐसे लाभुकों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखा। उस समय प्रखंड विकास पदाधिकारी लालबाबू पासवान ने स्पष्ट किया था कि नोटिस मिलने के एक माह के भीतर यदि निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तो अंतिम लाल नोटिस भेजा जाएगा।
महीनों बीत जाने के बाद भी ज्यादातर मामलों में निर्माण शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई पात्र लाभुक तो कोसों दूर हैं, जबकि गैर-निर्माण करने वाले लाभुक नोटिस के बावजूद बिंदास घूम रहे हैं।
इस संबंध में आवास सहायक अरविंद कुमार ने बताया कि दिसंबर में ऐसे लाभुकों के खिलाफ विभागीय स्तर पर नोटिस भेजा गया था।
उन्होंने दावा किया कि नोटिस का असर दिख रहा है और अब एक-दो दिनों में अंतिम लाल नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद विभागीय स्तर पर ठोस कार्रवाई की जाएगी, जिसमें राशि की वसूली या अन्य कदम शामिल हो सकते हैं।