Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '30 अप्रैल से पहले करें बिजली बिल में सुधार', भागलपुर में विभाग के नए आदेश से बढ़ी अधिकारियों की चिंता 

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 01:42 PM (GMT+05:30)

    भागलपुर में बिजली बिल सुधार के लिए विशेष शिविर लगाए गए, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण उपभोक्ताओं की संख्या बहुत कम रही। अधिकारियों ने 30 अप्रैल की समय ...और पढ़ें

    बिजली बिल को लेकर चिंता। फाइल फोटो

    बिजली बिल को लेकर चिंता। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बिजली बिल सुधार शिविरों में उपभोक्ताओं की कम उपस्थिति दर्ज की गई।

    2. 30 अप्रैल तक बिल सुधार की समय सीमा से अधिकारी चिंतित हैं।

    3. शनिवार को घंटाघर फीडर में तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिजली बिल सुधार के लिए शुक्रवार को जिले के सभी बिजली कार्यालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि, जागरूकता की कमी के कारण उपभोक्ताओं की संख्या बहुत कम रही।

    बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि शिविर की सूचना उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर मैसेज के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद उपस्थिति कम रहने पर अधिकारियों ने प्रचार-प्रसार बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

    कई उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार का मैसेज प्राप्त नहीं हुआ, जिससे वे शिविर की जानकारी से वंचित रह गए। नतीजतन, अधिकांश केंद्रों पर शिविर सूना रहा और केवल गिने-चुने लोग ही अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।

    इस स्थिति में, मुख्यालय के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक बिजली बिल में गड़बड़ी को सुधारने का कार्य कैसे पूरा होगा? यह एक प्रश्न बन गया है।

    मुख्यालय ने अधिकारियों को निर्धारित तिथि तक बिल की गड़बड़ियों में सुधार का अल्टीमेटम दिया है, जिससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। अब लाइनमेन और मीटर रीडर भी उपभोक्ताओं को शिविर में आने के लिए प्रेरित करेंगे।

    शहरी क्षेत्र के तिलकामांझी में चार, मोजाहिदपुर में तीन और नाथनगर सब-डिवीजन में छह उपभोक्ताओं ने बिल सुधार के लिए आवेदन दिया, जिनमें से आठ का समाधान किया गया।

    पूर्वी ग्रामीण क्षेत्र के सब-डिवीजन कार्यालय में 17 आवेदन आए, जिनमें 11 उपभोक्ताओं का बिल सुधार किया गया और छह को निर्धारित समय दिया गया।

    आज तीन घंटे ठप रहेगी बिजली

    आज तीन घंटे घंटाघर फीडर से जुड़े इलाकों की ठप रहेगी बिजली। शनिवार को घंटाघर फीडर का मेंटेनेंस कार्य होगा। इसके कारण कोर्ट एरिया नार्थ सेक्शन में 11 केवी लाइन दिन के 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान फीडर से जुड़े सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

    यह भी पढ़ें- तेल संकट से हाहाकार : भागलपुर में पेट्रोल पंप ड्राई, मांग-आपूर्ति में बड़ा अंतर, नियमों की अनदेखी और ‘जुगाड़’ सिस्टम पर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें- जब प्रवासी पक्षियों ने नहीं भरी उड़ान… जलवायु परिवर्तन का बड़ा संकेत, सर्दियों के बाद भी नहीं लौटीं, भागलपुर जगतपुर की झील में रहस्य गहराया