Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर बिल्डर मर्डर केस : रात 10 बजे पत्नी से हुई थी बात, 15 वर्ष पूर्व बजरंग ने किया था मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 04:23 PM (GMT+05:30)

    भागलपुर के बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड में नया मोड़ आया है, जिसमें खुलासा हुआ कि उन्होंने 15 साल पहले एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ...और पढ़ें

    भागलपुर बिल्डर बजरंग मर्डर केस।

    भागलपुर बिल्डर बजरंग मर्डर केस।

    HighLights

    1. बिल्डर बजरंग ने 15 साल पहले किया था अंतरधार्मिक प्रेम विवाह।

    2. क्रूर हत्या के पीछे ऑनर किलिंग का शक गहराया।

    3. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Builder Bajrang Murder Case Update: भागलपुर के चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड में अब एक नया और बेहद संवेदनशील खुलासा हुआ है। पुलिस जांच और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, बजरंग ने करीब 15 साल पहले भीखनपुर-बरहपुरा रोड की रहने वाली चुन्नी नामक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था।

    अंतरधार्मिक विवाह से नाराज चल रहे थे स्थानीय लोग

    इस अंतरधार्मिक प्रेम विवाह से बजरंग को एक बेटी और एक बेटा हैं, जिनकी पढ़ाई वह अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में करा रहा था। शादी के बाद से ही स्थानीय लोगों में इस विवाह को लेकर काफी नाराजगी थी, जिसके कारण बजरंग का अपने ससुराल आना-जाना न के बराबर हुआ करता था।

    क्रूरता से गला रेतने के पीछे ऑनर किलिंग का शक!

    बजंरग की जिस वीभत्स तरीके से हत्या की गई, उसे लेकर अब शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दफ्तर के भीतर जिस परंपरागत और क्रूर तरीके से बजरंग का गला रेता गया, उसे देखकर लोग इस हत्याकांड का कनेक्शन उसके 15 साल पुराने प्रेम विवाह और ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रहे हैं।

    सर्किट हाउस के पास मिली युवती की मौत से भी जुड़े तार

    चर्चा की जद में सर्किट हाउस के समीप मंगलवार की देर रातने को मिली एक अन्य युवती भी है, जिसकी सदर अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई थी। उस मृतका के परिजनों ने दावा किया था कि उसके छाती और गले पर जख्म के निशान थे। पुलिस इस रहस्यमयी मौत और बिल्डर हत्याकांड के आपसी कनेक्शन को खंगाल रही है।

    खबरें और भी

    रात 10 बजे पत्नी से फोन पर हुई थी आखिरी बात

    वारदात की रात 48 वर्षीय बिल्डर बजरंग को उसकी पत्नी चुन्नी ने घर लौटने में देर होने पर करीब 10:00 बजे कॉल किया था। तब बजरंग ने जवाब दिया था कि वह छर्री वाली साइट पर था और अभी ऑफिस में है, लौटने में देर लगेगी। माना जा रहा है कि इस बातचीत के तुरंत बाद ही कत्ल को अंजाम दिया गया।

    नींद खुली तो घबराई पत्नी, ससुर संग पहुंची थाना

    इसके बाद रातभर पत्नी और बूढ़े पिता के कॉल्स बजरंग ने रिसीव नहीं किए। सुबह जब पत्नी की नींद टूटी तो बच्चे को स्कूल छोड़ने की चिंता और पति का पता न चलने पर वह घबरा गई। इसके बाद पत्नी अपने ससुर और रिश्तेदारों के साथ तड़के ही तिलकामांझी थाने जा पहुंची, जहां पुलिस से उनकी बहस भी हुई।

    पिता ने जताई थी अनहोनी की आशंका, टूटा ताला

    इससे पहले बेटे के घर न लौटने से परेशान बूढ़े पिता ने सुबह सवा चार बजे ही पुलिस को फोन कर किसी अनहोनी की आशंका जताई थी। थाने में हुए हंगामे के बाद पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और बंद ऑफिस का ताला तोड़ा गया, जहां अंदर बजरंग का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला।

    डंप मोबाइल डेटा से मिली लीड, दो संदिग्ध हिरासत में

    डंप मोबाइल डेटा की जांच में पुलिस टीम को कई चौंकाने वाली जानकारियां हाथ लगी हैं। इस साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे अलग-अलग कमरों में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस परिजनों से मिले इनपुट और कॉल डिटेल के आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- भागलपुर में तिलकामांझी थाने के ठीक सामने बंद दफ्तर में चल रहा था पंखा, ताला टूटने पर अंदर पड़ी मिली बिल्डर की लाश

    यह भी पढ़ें- भागलपुर में बिल्डर हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका ने ही दबिया से रेता था गला; अमानवीय सेक्स संबंध से थी खफा

    यह भी पढ़ें- शराब पार्टी के बाद कपड़े उतरवाए, फिर उंगलियां और प्राइवेट पार्ट काटा; भागलपुर में बेरहमी से की गई बिल्डर की हत्या