Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में बिल्डर की नग्न लाश मिलने से सनसनी: आंखें फोड़ीं, गुप्तांग काटा; दो प्रतिद्वंद्वी बिल्डरों पर गहराया शक

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 11:41 AM (GMT+05:30)

    भागलपुर में बिल्डर बजरंग कुमार की प्रॉपर्टी डीलिंग दफ्तर में बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसमें उनकी आंखें फोड़कर और गुप्तांग काटकर अमानवीय क्रूरता की ग ...और पढ़ें

    जमीन कारोबारी बजरंग कुमार का शव बरामद हुआ है।

    जमीन कारोबारी बजरंग कुमार का शव बरामद हुआ है। 

    HighLights

    1. बिल्डर बजरंग कुमार की दफ्तर में वीभत्स हत्या।

    2. हत्यारों ने आंखें फोड़ीं, गुप्तांग काटा, गला रेता।

    3. विवादित जमीन और दो बिल्डरों पर गहराया शक।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Builder Murder Mystery:  भागलपुर के तिलकामांझी थाने के ठीक सामने स्थित एक प्रॉपर्टी डीलिंग दफ्तर में बिल्डर बजरंग कुमार की रोंगटे खड़े कर देने वाली वीभत्स हत्या का मामला सामने आया है। हत्यारों ने कत्ल से पहले दफ्तर में शराब पार्टी की और फिर बजरंग पर अमानवीय क्रूरता बरसाई।

    क्रूरता की हदें पार: आंखें फोड़ीं और गुप्तांग भी काटा

    बजरंग के नशे में धुत होते ही कातिलों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की। इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, हाथ की चार उंगलियां काट डालीं, आंखें फोड़ दीं और उसका गुप्तांग तक काट डाला। हत्या का यह खौफनाक तरीका बजरंग के प्रति कातिलों की गहरी नफरत को बयां कर रहा है।

    पुलिस की लापरवाही: रातभर गुहार लगाने पर भी नहीं तोड़ा ताला

    बजरंग के लापता होने की सूचना परिजनों ने बुधवार की शाम को ही तिलकामांझी पुलिस को दे दी थी, लेकिन पुलिस ने दफ्तर का ताला नहीं तोड़ा। गुरुवार की सुबह जब रोते-बिलखते परिजन दोबारा थाने पहुंचे, तब जाकर पुलिस ने ताला तोड़ा। अंदर फर्श पर बजरंग का नग्न और क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला।

    विवादित जमीन के लेनदेन को लेकर दो बिल्डरों से थी तनातनी

    मृतक के भांजे आयुष ने बताया कि दो दिन पहले ही बजरंग फोन पर किसी से पैसे के लेनदेन को लेकर भारी गुस्से में गाली-गलौज कर रहे थे। बजरंग ने पिछले 10 साल में कंस्ट्रक्शन कारोबार में बड़ी पैठ बनाई थी। शाह मार्केट की एक विवादित जमीन को लेकर कोतवाली और परबत्ती इलाके के दो बिल्डरों से उनकी तनातनी चल रही थी।

    खबरें और भी

    कारोबार से जुड़े दो दोस्त भी शक के घेरे में, हिरासत में लिए

    इस कंस्ट्रक्शन कारोबार में बजरंग के साथ दो दोस्त भी शामिल थे, जिनकी भूमिका अब पूरी तरह से संदेह के घेरे में आ गई है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और सिटी एसपी अतुलेश झा की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने मौके से शराब के तीन गिलास और खून के धब्बे बरामद किए हैं। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

    मुस्लिम युवती से 15 साल पहले किया था प्रेम विवाह

    बजरंग हवाई अड्डा क्षेत्र के नीलकंठ नगर निवासी दिनेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र थे, जिन्होंने 15 साल पहले एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था। दो दिनों से घर न लौटने के कारण पूरा परिवार अनहोनी की आशंका से परेशान था। सिटी एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- भागलपुर बिल्डर मर्डर केस : रात 10 बजे पत्नी से हुई थी बात, 15 वर्ष पूर्व बजरंग ने किया था मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह

    यह भी पढ़ें- भागलपुर में बिल्डर हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका ने ही दबिया से रेता था गला; अमानवीय सेक्स संबंध से थी खफा