Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर बिल्डर मर्डर केस : गर्लफ्रेंड ने ही दबिया से बजरंग का रेता था गला; सेक्स के दौरान क्रूरता से थी खफा

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 02:07 PM (IST)

    भागलपुर में बिल्डर बजरंग कुमार की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। उसकी प्रेमिका (गर्लफ्रेंड) सीमा कुमारी ने ही धारदार हथियार से ग ...और पढ़ें

    भागलपुर के तिलकामांझी थाने के समीप बिल्डर बजरंग कुमार की वीभत्स हत्या का पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के अंदर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है।

    भागलपुर के तिलकामांझी थाने के समीप बिल्डर बजरंग कुमार की वीभत्स हत्या का पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के अंदर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। 

    HighLights

    1. बिल्डर बजरंग कुमार की हत्या का 12 घंटे में खुलासा।

    2. प्रेमिका सीमा कुमारी ने दबिया से गला रेतकर की हत्या।

    3. पत्नी का दर्जा न मिलने और क्रूरता से थी खफा।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Builder Murder Case Solved: बिहार के भागलपुर में तिलकामांझी थाने के समीप बिल्डर बजरंग कुमार की वीभत्स हत्या का पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के अंदर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, बिल्डर की हत्या उसकी प्रेमिका (गर्लफ्रेंड) सीमा कुमारी ने ही धारदार हथियार (दबिया) से गला रेतकर की थी और दफ्तर का ताला बंद कर फरार हो गई थी।

    पीरपैंती से गिरफ्तार हुई हत्यारन प्रेमिका

    इस हत्याकांड के उद्भेदन के लिए गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमिका सीमा को पीरपैंती से दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया दबिया, खून से सने कपड़े, बैग, ऑफिस से लूटे गए नकदी और जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं।

    पत्नी का दर्जा न मिलने पर प्रेमिका ने दी खौफनाक मौत

    कड़ाई से पूछताछ के दौरान सीमा बहुत जल्द टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह बजरंग से पिछले 10 साल से प्यार करती थी और उस पर पत्नी का दर्जा देने का दबाव बना रही थी। बुधवार (1 जुलाई) को बजरंग उसे अपनी बाइक पर रिसीव कर अपने दफ्तर लाया था, जहां उसने काफी शराब पी थी।

    नशे की हालत में दबिया से काट डालीं उंगलियां और कलाई

    सीमा के अनुसार, दफ्तर में बजरंग उसके साथ क्रूरतापूर्ण तरीके से शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब वह नशे में निढाल हो गया, तो सीमा ने पास रखे दबिया से उसका गला रेत दिया। विरोध करने पर बजरंग की चार उंगलियां और कलाई भी काट डालीं। मौत पक्की करने के बाद वह सोफे पर पड़े तौलिये से उसकी लाश ढककर फरार हो गई।

    खबरें और भी

    सीसीटीवी से बचने के लिए हेलमेट पहनकर निकली थी बाहर

    आरोपी सीमा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दफ्तर से हेलमेट पहना और बाहर से ताला लगा दिया, ताकि सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा न दिखे। वह दफ्तर से 7,850 रुपये कैश, तीन मोबाइल, जमीन एग्रीमेंट की 11 फाइलें, चेकबुक, पासबुक, एटीएम और रसीद बुक लेकर भागी थी। हालांकि, पुलिस की तकनीकी जांच में वह पकड़ी गई।

    एसएसपी ने 12 घंटे में केस सुलझाने वाली टीम को दिया रिवार्ड

    एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने सिटी एसपी अतुलेश झा की मौजूदगी में इस बड़ी सफलता की जानकारी दी। एसएसपी ने महज 12 घंटे में केस सुलझाने वाली टीम के डीएसपी सिटी प्रथम अजय कुमार चौधरी, प्रशिक्षु डीएसपी भावना कुमारी और तिलकामांझी थानाध्यक्ष अरुण कुमार को रिवार्ड देने की घोषणा की है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।