विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

August 2024 में रही हैचबैक कारों की मांग में कमी , Top-5 का कैसा रहा हाल, पढ़ें पूरी खबर

Updated: Wed, 18 Sep 2024 11:59 AM (IST)

भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के साथ ही कई और सेगमेंट की कारों की मांग रहती है। लेकिन बीते महीने हैचबैक सेगमेंट की कारों की मांग में कमी दर्ज की गई ...और पढ़ें

अगस्‍त में हैचबैक कारों की मांग कैसी रही। आइए जानते हैं।
अगस्‍त में हैचबैक कारों की मांग कैसी रही। आइए जानते हैं।

HighLights

  1. अगस्‍त में हैचबैक कारों की मांग में आई 23 फीसदी की कमी
  2. टॉप-5 में मारुति वैगन आर के अलावा सभी की बिक्री हुई कम

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अगस्‍त महीने में भी देशभर में बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री हुई है। लेकिन हैचबैक सेगमेंट की कारों की बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर गिरावट दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान कुल कितनी बिक्री हुई है। Top-5 में कौन सी कारें शामिल हुई हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।

Maruti Wagon R

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में लंबे समय से वैगन आर हैचबैक कार को ऑफर किया जाता है। August 2024 के दौरान भी यह कार अन्‍य Hatchback Cars के मुकाबले सबसे ज्‍यादा पसंद की गई। मारुति की वैगन आर की बीते महीने में कुल 16450 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 15578 यूनिट्स की बिक्री की थी।

यह भी पढ़ें- August 2024 में Mid Size Sedan कारों की बिक्री में आई कमी, पढ़ें किसकी हुई कितनी बिक्री

Maruti Swift

मारुति सुजुकी की स्विफ्ट बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही। इस हैचबैक कार की August 2024 के दौरान कुल 12844 यूनिट्स की बिक्री हुई। August 2023 में इसकी कुल 18653 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बिक्री के मामले में इस कार की बीते महीने में 31 फीसदी कम बिक्री हुई।

Maruti Baleno

August 2024 में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली Hatchback Cars में मारुति की बलेनो तीसरे नंबर पर रही। कंपनी ने इस हैचबैक कार की 12485 यूनिट्स की बिक्री August 2024 के दौरान की। जबकि August 2023 के दौरान इस कार की कुल 18516 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक बलेनो की बिक्री में 32 फीसदी की कमी आई।

Maruti Alto

मारुति ऑल्‍टो की बिक्री में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन अभी भी यह भारत में काफी पसंद की जाती है। बीते महीने इस हैचबैक कार की कुल 8546 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इस कार को 9603 ग्राहकों ने खरीदा था।

Hyundai Nios Grand i10

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की हैचबैक कार आई-10 को भी बीते महीने के दौरान 5365 लोगों ने खरीदा है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसे 7306 लोगों ने खरीदा था। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में 26 फीसदी से ज्‍यादा की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- August में रही सात सीटों वाली गाड़ियों की मांग, Top-5 में शामिल हुईं Ertiga, Scorpio, Innova जैसी MPV और SUV