विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

August 2024 में Mid Size Sedan कारों की बिक्री में आई कमी, पढ़ें किसकी हुई कितनी बिक्री

Updated: Tue, 17 Sep 2024 11:59 AM (IST)

भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के अलावा हैचबैक एमपीवी और सेडान कारों को भी ऑफर किया जाता है। कई बड़ी कंपनियों की ओर से Mid Size Sedan Car सेगमेंट में ...और पढ़ें

August 2024 के दौरान कितनी मिड साइज सेडान कारों क‍ी बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।
August 2024 के दौरान कितनी मिड साइज सेडान कारों क‍ी बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।

HighLights

  1. बीते महीने मिड साइज सेडान कारों की हुई 5917 यूनिट्स की बिक्री
  2. मारुति, होंडा, स्‍कोडा, फॉक्‍सवैगन और हुंडई करती हैं ऑफर

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देशभर में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। लेकिन बीते महीने Mid Size Sedan Car सेगमेंट की बिक्री में कमी आई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर किस कंपनी की किस गाड़ी की कितनी बिक्री हुई है। हम इस खबर में आपको जानकारी दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

मारुति, स्‍कोडा, फॉक्‍सवैगन, होंडा और हुंडई जैसी वाहन निर्माताओं की ओर से देश में Mid Size Sedan Car सेगमेंट में विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। August 2024 के दौरान देशभर में मिड साइज सेडान कारों की मांग में कमी दर्ज की गई। इस सेगमेंट में देशभर में बीते महीने कुल 5917 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इन कारों की कुल बिक्री 8716 यूनिट्स की रही थी।

यह भी पढ़ें- Sedan Car Sale: August 2024 में रही इन सेडान कारों की मांग, Top-5 में शामिल हुईं Maruti, Hyundai Honda और VW

Volkswagen Virtus

बिक्री में कमी के बाद भी मिड साइज सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली कारों में Volkswagen Virtus रही। कंपनी की इस सेडान कार की August 2024 के दौरान कुल 1876 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल August 2023 में इस सेडान कार की कुल बिक्री 2140 यूनिट्स की रही थी।

Hyundai Verna

मिड साइज सेडान कारों की लिस्‍ट में बीते महीने हुंडई की वर्ना दूसरे नंबर पर रही। इस मिड साइज सेडान कार की August 2024 के दौरान इसकी 1194 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान इसकी 2576 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Skoda Slavia

स्‍कोडा की स्‍लाविया को भी मिड साइज सेडान के तौर पर लाया जाता है। कंपनी की इस सेडान कार की August 2024 के दौरान 1122 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इस कार को 1657 लोगों ने खरीदा था।

Honda City

जापानी कार निर्माता होंडा की ओर से भी इस सेगमेंट में सिटी को ऑफर किया जाता है। करीब 27 साल से यह सेडान कार भारतीय बाजार में ऑफर की जा रही है। बीते महीने में इस कार की कुल 1018 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि August 2023 के दौरान इसकी 1494 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Maruti Ciaz

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से इस सेगमेंट में सियाज को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार की August 2024 के दौरान सिर्फ 707 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है। पिछले साल August महीने में इस कार को 849 ग्राहकों ने खरीदा था।

यह भी पढ़ें- Maruti Dzire टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्‍पॉट, कब होगी लॉन्‍च, किस तरह के होंगे बदलाव, पढ़ें पूरी खबर