विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

August में रही सात सीटों वाली गाड़ियों की मांग, Top-5 में शामिल हुईं Ertiga, Scorpio, Innova जैसी MPV और SUV

Updated: Mon, 16 Sep 2024 01:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Seven Seater MPV and SUV सेगमेंट का भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। Aug ...और पढ़ें

MPV और SUV सेगमेंट में किन सात सीटों वाली कारों की मांग रही। आइए जानते हैं।
MPV और SUV सेगमेंट में किन सात सीटों वाली कारों की मांग रही। आइए जानते हैं।

HighLights

  1. अगस्‍त 2024 में सबसे ज्‍यादा रही अर्टिगा की मांग
  2. अर्टिगा के बाद स्‍कॉर्पियो और इनोवा को खरीदा

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। August 2024 के दौरान देशभर में बड़ी संख्‍या में SUV and MPV सेगमेंट में बिक्री हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किन पांच (Top-5) सात सीटों वाली एसयूवी और एमपीवी (7 Seater SUV and MPV) को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया।

Maruti Ertiga

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से सात सीटों के साथ अर्टिगा को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस एमपीवी की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। बीते महीने इस एमपीवी की कुल 18580 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। जबकि साल 2023 के August में इसकी कुल 12315 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें- सितंबर से दिसंबर 2024 के बीच लॉन्‍च होने को तैयार कई बेहतरीन कार, लिस्‍ट में सबसे ज्‍यादा SUV शामिल

Mahindra Scorpio

सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो और स्‍कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। कंपनी के स्‍कॉर्पियो ब्रॉन्‍ड की मांग अन्‍य एसयवी के मुकाबले ज्‍यादा रही। इस एसयूवी की August 2024 के दौरान कुल बिक्री 13787 यूनिट्स हुई है। जबकि पिछले साल August महीने में इनकी कुल बिक्री 9898 यूनिट्स हुई थी।

Toyota Innova

जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से लंबे समय से इनोवा को ऑफर किया जाता है। यह लग्‍जरी एमपीवी भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। August 2024 के दौरान इसकी कुल 9687 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल August में इसकी सिर्फ 8666 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra XUV700

बीते महीने सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में टॉप-5 लिस्‍ट में महिंद्रा की दूसरी एसयूवी के तौर पर XUV700 भी शामिल हुई। August 2024 के दौरान इसकी कुल 9007 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि इसके पहले 2023 में इस एसयूवी को 6512 लोगों ने खरीदा था।

Mahindra Bolero

स्‍कॉर्पियो और XUV 700 के अलावा महिंद्रा अपनी क्‍लासिक एसयूवी बोलेरो को भी सात सीटों के साथ ऑफर करती है। कंपनी की यह एसयूवी शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी सबसे ज्‍यादा पंसद की जाने वाली एसयूवी है। August 2024 के दौरान इसकी कुल 6494 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि August 2023 के दौरान इसकी कुल 9092 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक बीते महीने इसकी बिक्री में कमी आई है लेकिन फिर भी यह एसयूवी Top-5 में शामिल हुई है।

यह भी पढ़ें- Sedan Car Sale: August 2024 में रही इन सेडान कारों की मांग, Top-5 में शामिल हुईं Maruti, Hyundai Honda और VW