क्या आपकी जन्म तारीख में भी बार-बार एक ही नंबर आता है? अंक ज्योतिष में छिपा है इसका संकेत
अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि में किसी अंक का बार-बार आना व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है।

जन्म तिथि में बार-बार आने वाले अंक बताते हैं आपका स्वभाव और भविष्य (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
जन्म तिथि में दोहराए गए अंक बताते हैं भविष्य और स्वभाव।
अंक 1, 2, 3, 9 का व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव होता है।
प्रत्येक अंक से जुड़े ग्रह और उनके विशिष्ट गुण होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार सभी संख्याओं का अपना गहरा अर्थ होता है और वो हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर डालती हैं। हर अंक की अपनी ऊर्जा, गुण और कंपन होता है। यही नहीं हर एक संख्या का अपना एक ग्रह भी होता है जिसकी वजह से किसी भी मूलांक का स्वभाव तय होता है। किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि से प्राप्त होने वाला एकल अंक मूलांक के नाम से जाना जाता है।
वहीं जब कोई अंक किसी व्यक्ति की जन्म तिथि में बार-बार आता है, तो व्यक्तित्व और जीवन की राह पर उसका असर और महत्व बढ़ जाता है। जन्म तिथि में एक ही अंक का बार- बार आना मतलब किसी की जन्म तिथि अगर 07-07-2017 है तो उसमें संख्या 07 बार-बार आ रही है। आइए आपको बताते हैं ऐसी जन्म तिथि वाले लोगों का भविष्य कैसा होता है और ये आपके जीवन के लिए क्या संकेत देते हैं।
जन्म तिथि में अंक 1 आने का मतलब
अगर आपकी जन्मतिथि में अंक 1 बार-बार आता है, तो इसका मतलब है कि आपकी जन्म तिथि में अंक 1 एक से ज्यादा बार दोहराया गया है। उदाहरण के लिए, अगर किसी की जन्म तिथि 11/07/1980 है, तो इसमें अंक 1 तीन बार आता है।
अंक 1 का प्रभाव बहुत खास और शक्तिशाली होता है, खासकर तब जब यह किसी व्यक्ति की जन्म तिथि में एक से ज़्यादा बार आता है।
ऐसे लोग स्वभाव से निडर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये उन लोगों में से होते हैं जो हमेशा सबसे आगे रहना पसंद करते हैं। अंक 1 सूर्य का नंबर है, इसलिए ऐसी जन्मतिथि वाले लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है।
जन्म तिथि में अंक 2 बार-बार आने का मतलब
अगर आपकी जन्मतिथि में नंबर 2 एक से ज्यादा बार आता है तो ऐसी जन्मतिथि वाले चंद्रमा से प्रभावित होते हैं। इसके प्रभाव से आपका मन बहुत ज्यादा नियंत्रण में रहता है।
इस तिथि में जन्में लोग बहुत शांत स्वाभाव के होते हैं और दिखने में बहुत आकर्षक होते हैं। इस नंबर के रिपीट होने वाली जन्म तिथि के व्यक्ति को भविष्य को आभास हो सकता है। ये उन लोगों में से होते हैं जो भविष्य में आने वाली घटना के बारे में अनुमान लगाकर पहले से सतर्क हो जाते हैं।
जन्म तिथि में अंक 3 बार-बार आने का मतलब
अगर किसी व्यक्ति की जन्मतिथि में अंक 3 एक से ज्यादा बार आता है तो समझें कि आपके व्यक्तित्व में बृहस्पति का प्रभाव सबसे ज्यादा दिखाई देता है।
जन्मतिथि में अंक 3 बार-बार आता है, तो इसकी ऊर्जा और भी तीव्र हो जाती है। इसका अर्थ यह है कि आप जरूरत से ज्यादा बुद्धिमान हैं और आपका कौशल बहुत ज्यादा है।
आप समस्याओं को सुलझाने का कोई अनूठा तरीका जानते हैं और हमेशा बड़ी परेशानियों को भी आसानी से सुलझा सकते हैं। यही नहीं किसी बात को व्यक्त करने की आपकी क्षमता हमेशा चरम पर रहती है। इस वजह से आपके प्रोफेशन में भी इसका प्रभाव दिखाई देता है और लेखन जैसे क्षेत्र में आप सबसे ज्यादा आगे रहते हैं।
जन्म तिथि में अंक 9 रिपीट हो तो क्या होता है?
अगर आपकी जन्म तिथि में नंबर 9 एक से ज्यादा बार आता है तो आपके ऊपर मंगल का प्रभाव है और आप बहुत ज्यादा महत्वकांक्षी हैं। यही नहीं आप अपने सपनों के पीछे भागने वाले हैं और किसी भी हाल में सफलता हासिल करते हैं। आप बहुत ज्यादा ऊर्जा से भरे हुए भी हैं और कभी-कभी आपके स्वभाव में गुस्सा भी नजर आता है।
किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि में किसी एक ही संख्या का बार-बार आना उसके स्वभाव के बारे में कई बातें बता सकता है और ये भविष्य के लिए भी कुछ संकेत देता है।
यह भी पढ़ें- Numerology: इस दिन जन्मे लोग भीड़ का हिस्सा नहीं बनते, कुंडली और पुराणों से जुड़ा रहस्य
यह भी पढ़ें- मूलांक 2 वाले भूलकर भी न करें इन जन्म तिथि के लोगों से शादी, रिश्ते में हमेशा बनी रहेगी अनबन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
