विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैसा, प्यार और शोहरत! शुक्र के प्रभाव से इन लोगों की चमकती है किस्मत, पढ़ें अपने मूलांक का राज

Updated: Fri, 24 Apr 2026 03:37 PM (IST)

कौन से मूलांक वाले लोग शुक्र के प्रभाव से जन्म से ही भाग्यशाली होते हैं? आइए उनके बारे में जानते हैं। ...और पढ़ें

Lucky Numbers for Wealth: शुक्र की कृपा पाने वाले मूलांक। Ai Generated Image

Lucky Numbers for Wealth: शुक्र की कृपा पाने वाले मूलांक। Ai Generated Image

HighLights

  1. मूलांक 6 का स्वामी शुक्र है

  2. इस मूलांक पर शुक्र की विशेष कृपा रहती है 

  3. ये ग्लैमर की दुनिया में बड़ा नाम कमाते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, हर अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। जिस तरह ग्रहों की चाल हमारे जीवन को प्रभावित करती है, उसी तरह हमारे जन्म की तारीख यानी 'मूलांक' यह तय करता है कि हमें जीवन में कितनी सुख-सुविधाएं मिलेंगी। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, रोमांस, सौंदर्य और भौतिक सुखों का देवता माना गया है। अगर किसी व्यक्ति पर शुक्र की विशेष कृपा हो, तो उसे जीवन में कभी भी आर्तिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। आइए जानते हैं कि किन मूलांक वालों पर शुक्र का प्रभाव ज्यादा रहता है?

mulank 6

Ai Generated Image

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी खुद शुक्र देव हैं। शुक्र के प्रभाव के कारण इन लोगों के पास पैसा, प्यार और खूब सारी शोहरत होती है। ये लोग दिखने में बेहद आकर्षक होते हैं और पहली ही मुलाकात में दूसरों को अपना दीवाना बना लेते हैं।

होते हैं बेहद भाग्यशाली

मूलांक 6 वाले लोग आर्थिक मामलों में बहुत भाग्यशाली होते हैं। अगर इनका जन्म किसी साधारण परिवार में भी हुआ हो, तो भी ये अपनी मेहनत और किस्मत के बल पर खूब धन कमाते हैं। ये परिवार की तरफ से आर्थिक मजबूत होते हैं। शुक्र इन्हें क्रिएटिव बनाता है। ऐसे लोग अक्सर म्यूजिक, कला, फैशन डिजाइनिंग या ग्लैमर की दुनिया में बड़ा नाम कमाते हैं। इन्हें साधारण चीजें पसंद नहीं आतीं हैं। ये हमेशा श्रेष्ठ और 'लग्जरी' जीवन जीना पसंद करते हैं।

शुक्र प्रेम का कारक है, इसलिए इन जातकों का वैवाहिक और प्रेम जीवन बहुत ही अच्छा रहता है। ये स्वभाव से बहुत रोमांटिक होते हैं और अपने साथी का पूरा ख्याल रखते हैं।

मूलांक 5

मूलांक 6 के अलावा, शुक्र का प्रभाव मूलांक 5 और 8 वालों पर भी देखा जाता है। मूलांक 5 (बुध) के साथ शुक्र की मित्रता होने के वजह से इन्हें व्यापार में बड़ी सफलता मिलती है, वहीं मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि है, जो शुक्र की मित्र राशि मानी जाती है। इसलिए इस मूलांक के लोग भी शुक्र के प्रभाव से स्थिर संपत्ति और लंबी सफलता प्राप्त करते हैं।

खबरें और भी

शुक्र को मजबूत करने के उपाय

अगर आप शुक्र की कृपा को और बढ़ाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनें। लक्ष्मी माता की पूजा करें और पवित्रता का खास ख्याल रखें। साथ ही इत्र का उपयोग करें। माना जाता है कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

 यह भी पढ़ें: इन 3 राशि वालों से दोस्ती मतलब जीवन भर का साथ, भरोसे के मामले में नंबर-1 होते हैं ये लोग

यह भी पढ़ें:  बजरंगबली के लाडले होते हैं इन राशियों के जातक, संकट इनका बाल भी बांका नहीं कर पाता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा अंधविश्वास के खिलाफ है।