विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 3 राशि वालों से दोस्ती मतलब जीवन भर का साथ, भरोसे के मामले में नंबर-1 होते हैं ये लोग

Updated: Thu, 23 Apr 2026 04:50 PM (GMT+05:30)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 राशियां ऐसी हैं, जो वफादारी के मामले में सबसे ऊपर आती हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं। ...और पढ़ें

Most Trustworthy Zodiac Signs: ये हैं ज्योतिष शास्त्र की 3 सबसे भरोसेमंद राशियां। (Ai Generated Image)

Most Trustworthy Zodiac Signs: ये हैं ज्योतिष शास्त्र की 3 सबसे भरोसेमंद राशियां। (Ai Generated Image)

HighLights

  1. वृषभ राशि के लोग स्थिरता के लिए जाने जाते हैं

  2. कर्क राशि वाले अपने रिश्तों के प्रति समर्पित होते हैं

  3. मकर राशि के जातक सिद्धांतों के पक्के होते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में एक सच्चा और भरोसेमंद साथी मिलना किसी तोहफे से कम नहीं है। अक्सर हम रिश्तों में धोखे से डरते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र इस मामले में हमारी मदद कर सकता है। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहों की स्थिति और राशियों के तत्व व्यक्ति के स्वभाव को गहराई से प्रभावित करते हैं। बारह राशियों में से 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें वफादारी की मिसाल माना जाता है। अगर आपके जीवन में इन राशियों के लोग हैं, तो आप खुद को भाग्यशाली समझ सकते हैं।

bharosmand rashiyan 2

Ai Generated Image

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है और इसका तत्व पृथ्वी है। पृथ्वी तत्व होने के कारण इस राशि के लोग बहुत ही जमीन से जुड़े और स्थिर स्वभाव के होते हैं। दोस्ती या प्यार के मामले में ये लोग एक बार हाथ थाम ले, तो उम्रभर साथ निभाते हैं। मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी ये अपनों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहते हैं। इनका भरोसा जीतना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन एक बार जब ये आप पर विश्वास कर लेते हैं, तो उसे जीवन भर निभाते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। ये लोग बेहद संवेदनशील और केयरिंग स्वभाव के होते हैं। इनके लिए इनके रिश्ते और परिवार ही सबसे ऊपर होते हैं। कर्क राशि के जातक किसी को धोखा देने के बारे में सोच भी नहीं सकते, क्योंकि ये बहुत ज्यादा भावुक होते हैं। अगर आप किसी मुश्किल में हैं, तो कर्क राशि का मित्र सबसे पहले आपकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएगा। इनके साथ किया गया विश्वास कभी भी व्यर्थ नहीं जाता।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि का स्वामी शनि है, जो अनुशासन और न्याय के देवता हैं। इस राशि के लोग स्वभाव से थोड़े गंभीर और शांत होते हैं, लेकिन वफादारी के मामले में ये नंबर-1 होते हैं। मकर राशि के जातक अपनी जिम्मेदारियों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। अगर उन्होंने आपसे कोई वादा किया है, तो वे उसे निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये दिखावे में विश्वास नहीं रखते, बल्कि चुपचाप अपनी वफादारी साबित करते हैं।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें: नाम ज्योतिष का बड़ा खुलासा, प्यार में कभी धोखा नहीं देते 'H' नाम वाले लोग

यह भी पढ़ें:  बजरंगबली के लाडले होते हैं इन राशियों के जातक, संकट इनका बाल भी बांका नहीं कर पाता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।