विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बजरंगबली के लाडले होते हैं इन राशियों के जातक, संकट इनका बाल भी बांका नहीं कर पाता

Updated: Mon, 20 Apr 2026 06:51 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर बजरंगबली की विशेष कृपा रहती है। आइए उनके बारे में जानते हैं। ...और पढ़ें

Hanuman Ji Favorite Zodiac Signs: हनुमान जी की 3 प्रिय राशियां। (Ai Generated Image)

Hanuman Ji Favorite Zodiac Signs: हनुमान जी की 3 प्रिय राशियां। (Ai Generated Image)

HighLights

  1. हनुमान जी साहस व पराक्रम के प्रतीक हैं

  2. मंगल हनुमान जी के कारक ग्रह माने जाते हैं

  3. बजरंगबली जी की पूजा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है 

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कलयुग के जाग्रत देवता माने जाने वाले पवनपुत्र हनुमान जी की महिमा हर कोई जानता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों में से कुछ विशेष राशियां ऐसी हैं, जिन पर बजरंगबली की कृपा जन्म से ही होती है। इन राशि के जातकों को हनुमान जी का प्रिय माना जाता है, क्योंकि इनके जीवन में आने वाले बड़े से बड़े संकट को महाबली तुरंत दूर कर देते हैं। इन लोगों में साहस, पराक्रम और नेतृत्व की क्षमता कूट-कूट कर भरी होती है। आइए जानते हैं वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं, जो हनुमान जी की प्रिय हैं?

hanuman ji priya rashiya.

Ai Generated Image

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जो हनुमान जी के भी कारक ग्रह माने जाते हैं। इस राशि के जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है। मेष राशि के लोग स्वभाव से निडर और ऊर्जावान होते हैं। संकट के समय इनका आत्मविश्वास डगमगाता नहीं है। अगर ये रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें, तो इनकी इच्छाशक्ति इतनी मजबूत हो जाती है कि शत्रु चाहकर भी इनका बुरा नहीं कर पाते।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह भी मंगल हैं। हनुमान जी की कृपा से इस राशि के लोग बहुत साहसी होते हैं। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते हैं, लेकिन बजरंगबली की कृपा इन्हें हर मुश्किल से बाहर निकाल लाती है। इन जातकों में किसी भी काम को पूरा करने का गजब का जुनून होता है। हनुमान जी का आशीर्वाद इनपर सदैव बना रहता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर भी बजरंगबली मेहरबान रहते हैं। इस राशि के लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। हनुमान जी की कृपा से ये समाज में खूब नाम कमाने में सफल होते हैं। संकट के समय इन्हें कहीं न कहीं से मदद मिल जाती है, जो इनके बिगड़े हुए कामों को बना देती है।

खबरें और भी

कुंभ राशि

शनि देव की राशि होने के बावजूद कुंभ राशि के जातकों पर हनुमान जी की कृपा होती है, क्योंकि हनुमान जी ने शनि देव को बंधन मुक्त कराया था, इसलिए शनि देव के प्रभाव वाली राशियों पर बजरंगबली का आशीर्वाद सदैव रहता है। कुंभ राशि के लोग बुद्धिमान और शांत स्वभाव के होते हैं। कठिन समय में इनका विवेक ही इनकी सबसे बड़ी शक्ति बनता है।


यह भी पढ़ें: इस मूलांक की लड़कियां घर में लाती हैं खुशियों की बहार, इनके जन्म से ही चमक जाता है परिवार का भाग्य

यह भी पढ़ें: शॉर्ट टेम्पर्ड होती हैं ये राशियां: पल भर में खो देती हैं आपा, फिर बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं बचता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।