विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्‍यूमेरोलॉजी: इस मूलांक के लोग दिखते हैं सीधे-सादे, लेकिन चतुराई में सबको मात देते हैं

Published: Wed, 02 Sep 2026 12:45 PM (IST)

मूलांक 5 वाले लोग दिखने में सीधे-सादे और मिलनसार होते हैं, लेकिन उनका दिमाग बहुत तेज चलता है। चलिए इनके बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

मूलांक 5 के लोग कैसे होते हैं

मूलांक 5 के लोग कैसे होते हैं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे आस-पास कई लोग ऐसे होते हैं, जो दिखने में अलग होते हैं, मगर उनका स्‍वभाव बहुत ही चकित करने वाला होता है। ऐसे लोगों में वो लोग भी शामिल होते हैं, जो दिखने में बहुत ही ज्‍यादा सीधे नजर आते हैं, मगर उनकी चतुराई के आगे सभी मात खा जाते हैं। मूलांक 5 वाले ऐसे ही लोगों में से एक हैं। कहा जाता है कि इस मूलांक से जुड़े लोग देखने में सरल, सहज और मिलनसार होते हैं, लेकिन उनका दिमाग काफी तेज चलता है। ये लोग अपनी समझदारी और बातों से कई मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेते हैं। चलिए इनके व्‍यक्तित्‍व के इस हिस्‍से के बारे में विस्‍तार से समझते हैं।

किन लोगों का होता है मूलांक 5?

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति का जन्म 5 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 5 होगा। वहीं 14 का योग 1+4 और 23 का योग 2+3 करने पर भी संख्या 5 ही आती है, ऐसे में उस व्‍यक्ति का मूलांक भी 5 ही माना जाएगा। अंक ज्योतिष में मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं। बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणना और समझदारी से जोड़ा जाता है। इसी वजह से मूलांक 5 वाले लोगों में बातचीत करने और परिस्थितियों को जल्दी समझने की अच्‍छी क्षमता होती है। ये किसी भी विषय को जल्दी समझने और उसके अनुसार अपनी रणनीति बनाने में माहिर होते हैं।

चालबाज होते हैं मूलांक 5 वाले

मूलांक 5 वाले लोग आमतौर पर बहुत सहज और मिलनसार दिखाई दे सकते हैं। वे लोगों से आसानी से घुल-मिल जाते हैं और अपनी बातों से सामने वाले विश्‍वास जीत लेते हैं। लेकिन उनकी सादगी को उनकी कमजोरी समझना ठीक नहीं होगा। कहा जाता है कि ये लोग सामने वाले की बातों और व्यवहार को ध्यान से समझते हैं। जरूरत पड़ने पर अपनी अगली चाल के बारे में पहले से ही सोच लेते हैं।

दिल से ज्यादा दिमाग से लेते हैं फैसले

इन लोगों की एक खासियत होती है कि वे महत्वपूर्ण फैसलों में भावनाओं की बजाय तर्क और परिस्थितियों को अधिक महत्व देते हैं। किसी भी निर्णय से पहले फायदे और नुकसान पर विचार करना इन्हें पसंद हो सकता है। यही आदत उन्हें कई मुश्किल परिस्थितियों में सही रास्ता चुनने में मदद करती है। ये लोग कभी भी दिल से नहीं सोचते हैं, पर्सनल हो या प्रोफेशनल हर जगह अपना दिमाग चलाते हैं।

बदलाव और नई चीजों का शौक

मूलांक 5 वाले लोगों को एक ही तरह की दिनचर्या पसंद नहीं होती। इन्हें नई जगहों पर जाना, नए लोगों से मिलना और नई चीजें सीखना अच्छा लगता है। उनका तेज दिमाग और जिज्ञासु स्वभाव उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ाता है। अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 5 वाले लोग सरल और मासूम दिखाई देने के बावजूद काफी तेज दिमाग वाले होते हैं। बुध ग्रह से जुड़े होने के कारण उनमें बुद्धि, तर्क, संवाद और समझदारी कूट-कूटकर भरी होती है।

यह भी पढ़ें- मूलांक ज्योतिष: जानें किस उम्र में आएगा आपके जीवन का सबसे बड़ा बदलाव और कब खुलेंगे सफलता के रास्‍ते

यह भी पढ़ें- मूलांक 3 वाली लड़कियों में 99% होते हैं ये 5 गुण, जो इनसे मिलता है मन मोह लेता है इनका व्यवहार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।