मूलांक 3 वाली लड़कियों में 99% होते हैं ये 5 गुण, जो इनसे मिलता है मन मोह लेता है इनका व्यवहार
मूलांक 3 वाली लड़कियां ज्ञान, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से भरपूर होती हैं। इनमें 5 खास गुण पाए जाते हैं, जो दूसरों को आकर्षित करते हैं।

मूलांक 3 वाली लड़कियां कैसी होती हैं। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेने वाली लड़कियों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। यही वजह है कि इस मूलांक से जुड़ी लड़कियों में ज्ञान, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और लोगों को प्रभावित करने की क्षमता अन्य लोगों से कहीं ज्यादा होती है। इनका व्यवहार भी अक्सर दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आइए जानते हैं मूलांक 3 वाली लड़कियों के 5 खास गुण, जो किसी का भी मन मोह सकते हैं।
बुद्धिमान और ज्ञानी
मूलांक 3 वाली लड़कियां समझदार और जिज्ञासु होती हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और अलग-अलग विषयों के बारे में जानकारी हासिल करना पसंद होता है। किसी भी बात को बिना पूरी तरह से समझे ये स्वीकार नहीं करती हैं, बल्कि उसके बारे में जानने और समझने की कोशिश करती हैं। इनकी यही आदत इन्हें दूसरों से अलग पहचान दिलाती है।
सकारात्मक सोच रखती हैं
परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत हों, इन लड़कियों की सोच हमेशा सकारात्मक रहती है। मुश्किल समय में भी ये जल्दी निराश नहीं होतीं। समस्या आने पर घबराने की बजाय वो उस परेशानी को हल करने का तरीका तलाशती हैं। इनके आसपास रहने वाले लोगों को भी इनकी सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। यही कारण है कि कई लोग इनसे मात्र बात करके ही बेहतर महसूस करने लगते हैं।
रचनात्मकता होती हैं
मूलांक 3 वाली लड़कियों में रचनात्मक सोच देखने को मिलती है। ये किसी भी काम को अपने अलग अंदाज में करना पसंद करती हैं। कला, लेखन, सजावट, फैशन या किसी नए आइडिया पर काम करना इन्हें बेहद पसंद होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि, इन्हें हर पल कुछ नया सीखने की आदत होती है, जिससे इन्हें कई चीजों के बारे में पता होता है। इसलिए इनके हर काम में क्रिएटिविटी दिखाई देती है।
मीठा बोलने वाली होती हैं
इनकी सबसे खास खूबियों में से एक इनकी बात करने की शैली है। ये अपने बात करने के तरीके से किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। इनकी बातचीत में विनम्रता और आत्मविश्वास का अच्छा मेल देखने को मिलता है। यही वजह है कि पहली मुलाकात में ही कई लोग इनके व्यवहार और बात करने के तरीके के फैन हो जाते हैं।
जिम्मेदारियों को देती हैं महत्व
मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने जीवन में अनुशासन और नियमों को महत्व देती हैं। ये अपने काम और जिम्मेदारियों को हमेशा गंभीरता से लेती हैं। ये रिश्तों में भी ईमानदारी और भरोसे को महत्वपूर्ण मानती हैं। ये लड़कियां एक बार अगर किसी से जुड़ती हैं, तो अपनी तरफ से रिश्ते को पूरी निष्ठा से निभाती हैं।
यह भी पढ़ें- 'शब्दों से वार' करने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, भूलकर भी इन अंक वालों को नहीं लेना चाहिए इनसे पंगा
यह भी पढ़ें- मूलांक 3 वालों के व्यवहार में होती हैं ये 5 खास बातें, जो हर किसी को बना देती हैं इनका दीवाना
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
