सौ बार पूछने पर भी दिल का राज नहीं खोलते इन मूलांक वाले लोग, चेहरे से समझना भी है मुश्किल
कुछ लोग अपने दिल की बात आसानी से किसी से साझा नहीं करते और अपनी भावनाओं को छिपाकर रखते हैं। ...और पढ़ें

ये मूलांक वाले लोग किसी को नहीं बताते हैं अपनी बात। (Picture Credit- AI Generated)किसी क

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने पेट में एक भी बात नहीं पचा पाते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें 100 बार भी पूछा जाए तब भी उनका राज हमेशा राज ही रहता है। ऐसे लोग कभी भी किसी को भी अपनी निजी बातें नहीं बताते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति का स्वभाव उसके मूलांक से जुड़ा होता है। कुछ लोगों के चेहरे के भाव देखकर भी यह समझना मुश्किल होता है कि उनके दिल और दिमाग में क्या चल रहा है। तो चलिए हम आपको आज ऐसे ही मूलांक के बारे में बताते हैं।
मूलांक 7
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। अंकशास्त्र में इस मूलांक का संबंध केतु से होता है। ऐसे लोग गंभीर स्वभाव के और गहराई से सोचने वाले होते हैं। मूलांक 7 वाले अपनी निजी जिंदगी में किसी का भी ज्यादा दखल पसंद नहीं करते। चाहे वे किसी परेशानी से गुजर रहे हों या बेहद खुश हों, अपनी भावनाओं को आसानी से जाहिर नहीं करते। कई बार करीबी लोग भी उनके चेहरे को देखकर अंदाजा नहीं लगा पाते कि उनके मन में क्या चल रहा है। वे अपनी समस्याओं का समाधान खुद तलाशना अधिक पसंद करते हैं।
मूलांक 8
किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। अंकशास्त्र में इसका संबंध शनि से बताया जाता है। ये लोग शांत, गंभीर और धैर्य रखने वाले स्वभाव के होते हैं। मूलांक 8 वाले लोग किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते। वे अपने जीवन के अच्छे-बुरे अनुभव हर किसी को बताने से डरते हैं। परेशानी कितनी भी बड़ी क्यों न हो, ये अक्सर अपने चेहरे पर सामान्य भाव बनाए रखते हैं। अपनी कमजोरी दूसरों को दिखाना इनका स्वभाव नहीं होता है।
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। अंकशास्त्र में इस मूलांक का संबंध राहु से बताया गया है। ये लोग अलग तरीके से सोचने और अपनी योजनाओं को गुप्त रखने के लिए जाने जाते हैं।मूलांक 4 वाले अपनी योजना तब तक किसी को नहीं बताते, जब तक उस पर पूरी तरह अमल न कर लें। वे अपनी भावनाओं को भी छिपाकर रखते हैं। कई बार वे किसी को परेशानी न देने के उद्देश्य से अपनी बातों को अपने तक ही सीमित रखते हैं।
यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक के लोगों में होती है गजब की Curiosity, बात-बात पर करते हैं सवाल
यह भी पढ़ें- बहन की खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं इन मूलांक वाले भाई, जीवनभर निभाते हैं रक्षा का वादा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
