विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस मूलांक के लोगों से संभलकर रहें, छोटी सी बात का बना देते हैं 'तिल का ताड़'

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:47 PM (IST)

मूलांक 9 वाले लोग मंगल ग्रह के प्रभाव में होते हैं, जिससे उनका स्वभाव उग्र और प्रतिक्रियाशील होता है। वे ...और पढ़ें

मूलांक 9 के लोगों का स्वभाव ।  (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 9 के लोगों का स्वभाव । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 9 वाले मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं।

  2. छोटी बातों पर जल्दी प्रतिक्रिया देते हैं और गुस्सा करते हैं।

  3. रिश्तों में धैर्य और गुस्से पर नियंत्रण आवश्यक है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंगल ग्रह की ऊर्जा बहुत तेज होती है, यही वजह है कि मूलांक 9 वालों का स्‍वभाव भी मंगल की तरह उग्र होता है। यह अंक मंगल के प्रभाव में होता है, इसलिए जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनमें भी मंगल की तरह जोश होता है।

ये लोग कभी-कभी बहुत अधिक आक्रामक भी हो जाते हैं। छोटी सी बात पर इन्हें इतना ज्यादा गुस्सा आता है कि ये तिल का ताड़ बना देते हैं। चलिए इनके व्यक्तित्व के इस हिस्से के बारे में विस्तार से जानते हैं।

छोटी बात पर जल्दी देते हैं प्रतिक्रिया

मूलांक 9 वालों की सबसे बड़ी प्रॉब्‍लम उनका जल्दी प्रतिक्रिया देना है। किसी बात से नाराज होने पर ये लोग तुरंत जवाब दे देते हैं। कई बार सामने वाले की बात पूरी तरह समझने से पहले ही प्रतिक्रिया देने की वजह से स्थिति बिगड़ सकती है। इसी कारण कहा जाता है कि इनके साथ बातचीत करते समय थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। छोटी सी बात को तुरंत बहस में बदलने के बजाय शांत होकर बात करना बेहतर रहता है।

गुस्से में कर देते हैं सब नष्ट

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 वालों को गुस्सा जल्दी आता है। हालांकि, हर व्यक्ति का स्वभाव एक जैसा नहीं होता। कुछ लोग अपने गुस्से पर आसानी से नियंत्रण कर लेते हैं, जबकि कुछ लोग अपनी भावनाओं को तुरंत व्यक्त कर देते हैं। कई बार गुस्से में कही गई छोटी सी बात सामने वाले को बुरी लग सकती है और मामूली बात बड़ा विवाद का रूप ले सकती है। इसलिए इन लोगों के लिए गुस्से पर नियंत्रण रखना काफी फायदेमंद हो सकता है।

तिल का ताड़ बनाने की आदत

मूलांक 9 वाले लोग किसी मुद्दे को लेकर काफी गंभीर हो जाते हैं। यदि उन्हें लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है, तो वे उस बात को आसानी से नजरअंदाज नहीं करते। इसी वजह से कभी-कभी मामूली बात भी बड़ी बहस का कारण बन जाती है। हालांकि, इसका सकारात्मक पक्ष भी है। ये लोग अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और अपने प्रियजनों के लिए खड़े होने का साहस रखते हैं।

रिश्तों में रखें थोड़ा धैर्य

रिश्तों में मूलांक 9 वालों को अपनी तेज प्रतिक्रिया पर नियंत्रण रखना चाहिए। हर बात का तुरंत जवाब देना जरूरी नहीं होता। कई बार कुछ समय शांत रहने और सामने वाले की बात समझने से समस्या हल हो सकती है।

अत: मूलांक 9 वालों को अपने गुस्‍से पर नियंत्रण जरूर रखना चाहिए और बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया नहीं देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अंक ज्‍योतिष : इस मूलांक वाले लोग होते हैं 'सफेद झूठ बोलने' में माहिर, उनकी मीठी बातों पर आ जाता है सबको यकीन

यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष का रहस्य: किस मूलांक के लोगों को अचानक मिलती है सफलता? धन लाभ के साथ करियर में हासिल करते हैं बड़ा मुकाम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है