विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंक ज्‍योतिष : इस मूलांक वाले लोग होते हैं 'सफेद झूठ बोलने' में माहिर, उनकी मीठी बातों पर आ जाता है सबको यकीन

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:00 PM (IST)

अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 वाले लोग अपनी बातों को मनवाने और परिस्थितियों को संभालने के लिए 'सफेद झूठ' बोलने ...और पढ़ें

मूलांक 4 के लोग के स्वभाव की खासियत । (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 4 के लोग के स्वभाव की खासियत । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे इर्द-गिर्द हमेशा कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो इतनी सफाई से झूठ बोलते हैं कि सामने वाला पहचान ही नहीं सकता है कि उनकी बातों में कोई सच्‍चाई नहीं है। अंकशास्‍त्र के अनुसार मूलांक 4 वाले ऐसे ही लोगों में होते हैं। इनका स्‍वभाव रहस्‍यमयी तो होता ही है, साथ ही इन्‍हें किसी बातों को छुपाने के लिए झूठ बोलना पड़े, तो ये दो बार सोच कर टाइम वेस्‍ट नहीं करते बल्कि तुरंत ही सफेद झूठ बोल देते हैं।

ये लोग परिस्थितियों के हिसाब से शब्दों का इस्तेमाल करना जानते हैं और कई बार अपनी बात को इस तरह से कह देते हैं कि सामने वाला आसानी से उस पर विश्वास कर लेता है। इसी वजह से इन्हें मजाकिया अंदाज में 'सफेद झूठ बोलने में माहिर' भी कहा जाता है। चलिए इनके बारे में आपको और भी चीजें विस्‍तार से बताते हैं।

अपनी बात मनवाने में होते हैं माहिर

अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 4 वाले लोग किसी से हो रही बातचीत में अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने की क्षमता रखते हैं। वे किसी मुद्दे को इस तरह समझाने की कोशिश करते हैं कि सामने वाला उनकी बात को आसानी से समझ ले और स्वीकार कर ले। उनकी खासियत होती है कि वे परिस्थिति को देखकर अपनी बात करने का तरीका तुरंत ही बदल लेते हैं और किसी को इस बात का आभास तक नहीं हो पाता है कि वे कितना ज्‍यादा बनावटी हैं।

क्या सच में सफेद झूठ बोलते हैं?

मूलांक 4 के लोगों को 'झूठा' कहना सही नहीं होगा। अंकशास्त्र की मानें तो उनके बातचीत करने का यह एक अंदाज़ कहा जा सकता है कि वो अपनी बात मनवाने के लिए किसी ऐसी बात का सहारा भी ले लेते हैं, जो संभव नहीं है। मूलांक 4 वाले लोग ऐसी बात को भी बहुत सहजता से पेश कर सकते हैं, जिसमें जरा भी सच्‍चाई नहीं होती है। कई बार उनके इस स्वभाव के कारण बड़े विवाद टल जाते हैं और किसी का बड़ा नुकसान होते-होते बच जाता है।

रणनीति बनाने में भी होते हैं तेज

मूलांक 4 के लोगों के बारे में यह भी कहा जाता है कि इन्‍हें अच्‍छी रणनीति बनानी आती है। किसी काम को शुरू करने से पहले वे उसके फायदे और नुकसान पर विचार कर लेते हैं। अगर उन्हें लगता है कि किसी जानकारी को सामने रखने से उनकी योजना प्रभावित हो सकती है, तो वे उसे छिपाकर रखने की कोशिश करते हैं। बातचीत में भी वे हर जानकारी तुरंत सामने नहीं रखते। इसी स्वभाव के कारण इन्हें कई बार चालाक और रणनीतिक सोच वाला व्यक्ति माना जाता है।

अतः मूलांक 4 वालों के 'सफेद झूठ' बोलने वाले स्वभाव को अपनी बात रखने की कला और परिस्थिति संभालने की क्षमता के रूप में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- न्‍यूमेरोलॉजी: इस मूलांक के लोग दिखते हैं सीधे-सादे, लेकिन चतुराई में सबको मात देते हैं

यह भी पढ़ें- इन मूलांकों वाली देवरानी-जेठानी की खूब बनती है पटरी, नहीं होती है छोटी-छोटी बातों पर अनबन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है