जनवरी से दिसंबर तक, जानिए किस महीने में जन्मे लोगों को कौन-सा रत्न पहनना चाहिए?
वैदिक ज्योतिष और रत्न शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक माह के लिए एक खास बर्थस्टोन होता है। यह रत्न धारण करने ...और पढ़ें

अपने जन्म महीने के हिसाब से जानिए कौन-सा रत्न आपके लिए शुभ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष और रत्न शास्त्र में रत्नों का खास महत्व होता है। अलग-अलग तरह के रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़े माने जाते हैं। किसी भी रत्न को धारण करने से पहले रत्न के जानकार या ज्योतिषी की सलाह लेनी बेहद जरूरी मानी जाती है।
कुछ रत्न कुंडली और ग्रह नक्षत्र पर आधारित होते हैं, जबकि कुछ रत्न ऐसे भी होते हैं जिनका संबंध व्यक्ति के जन्म महीने से होता है, रत्न शास्त्र में इन्हें 'बर्थस्टोन' के नाम से जाना जाता है।
माना जाता है कि, जिस महीने व्यक्ति का जन्म हुआ हो, उस महीने से जुड़ा रत्न धारण करने पर भाग्य और भविष्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा जीवन से जुड़े कई समस्याओं का निदान होता है। आइए जानते हैं जन्म माह के अनुसार कौन-सा रत्न धारण करना चाहिए?
जनवरी: गार्नेट (Garnet)
गार्नेट रत्न खुशी और जोश से भरा माना जाता है। जनवरी के महीने में जन्म लेने वाले व्यक्ति को गार्नेट रत्न धारण करना चाहिए। माना जाता है कि, यह खूबसूरत लाला पत्थर सुरक्षा प्रदान करने के साथ आंतरिक शक्ति भी देता है। गार्नेट का पत्थर गहरे लाल रंगे के साथ पीले, नीले और हरे रंगों में भी मिलता है।
फरवरी: एमेथिस्ट (Amethyst)
फरवरी महीने का बर्थस्टोन एमेथिस्ट को माना जाता है। बेहतरीन लैवेंडर रंग का पत्थर संतुलन का प्रतीक माना जाता है। इसका नाम ग्रीक शब्द 'एमेथिस्टोस' से आया है, जिसका असल मतलब है 'नाश न होना।' माना जाता है कि, एमेथिस्ट दृढ़ संकल्प, क्रिएटिविटी और भविष्य की शक्ति को बढ़ाने का काम करता है।
मार्च: एक्वामरीन (aquamarine)
मार्च मंथ का बर्थस्टोन एक्वामरीन को माना जाता है, जो बेहद मनमोह नीले-हरे रंग का होता है, जो कैरिबियन के साफ पानी की तरह लगता है। मार्च में जन्म लोगों से जुड़ा यह रत्न वफादारी और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है।
प्राचीन ग्रीक और रोमन नाविकों का मानना था कि, इसमें सुरक्षात्मक गुण छिपे होते हैं और यह उस पानी को शांत रखता है, जिसपर वे यात्रा करते थे। माना जाता है कि, एक्वामरीन नेगेटिव एनर्जी को कंट्रोल करने के साथ बातचीत को बेहतर बनाने में मदद करता है।
अप्रैल: हीरा (diamond)
अप्रैल में जन्म लेने वाले लोगों का बर्थस्टोन हीरा होता है। अपनी आंतरिक मजबूती के लिए मशहूर हीरा ताकत, स्थिरता और कमिटमेंट का प्रतीक माना जाता है। हमेशा बने रहने वाले प्यार के साथ सगाई की अंगूठी के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला रत्न है।
मई: पन्ना (Emerald)
गहरे रंग का पन्ना उन लोगों के लिए बर्थस्टोन है जिनका जन्मदिन मई के महीन में आता है। पन्न नेचर, समृद्धि और वसंत से जुड़ा पत्थर माना जाता है। जो ईमानदारी, दूरदर्शिता और सुरक्षा का प्रतीक है। प्राचीन मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा को यह कीमती पत्थर बेहद पसंद था।
जून: एलेक्जेंड्राइट और मोती
जून महीने में पैदा होने वाले लोगों को एलेक्जेंड्राइट और मोती का रत्न धारण करना चाहिए। एलेक्जेंड्राइट रत्न रोशनी के स्रोत के अनुसार से अपना रंग बदलने के लिए जाना जाता है। यह कभी हरा तो कभी लाल दिखाई देता है। इसके अलावा मोती भी जून महीने वालों का बर्थस्टोन माना जाता है।

जुलाई: रूबी
अपने गहरे लाल रंग के लिए काफी पसंद की जाने वाली रूबी सबसे लोकप्रिय और महंगे रत्नों में शामिल हैं। इसलिए आपको जानकार हैरानी होगी कि, ऊंचे तबके के लोगों के बीच इनका काफी महत्व है। जीवन देने वाले खून का प्रतीक माने जाने वाली रूबी व्यक्ति को ताकत और सुरक्षा प्रदान करती है।
अगस्त: पेरिडॉट
अगस्त महीन में जन्म लेने वाले लोगों का बर्थस्टोन पेरिडॉट है। पेरिडॉट को दया-भाव का पत्थर माना जाता है। इसके चमकदार रंग सूर्य की ऊर्जा से भरे होते हैं। प्राचीन मिस्त्र के लोगों का मानना था कि, इस रत्न में रात के समय बुरी आत्माओं को दूर करने की क्षमता होती है। इसलिए पेरिडॉट को अच्छी नींद के साथ-साथ अच्छी याददाश्त से जुड़ा भी माना जाता है।
सितंबर: नीलम (Sapphire)
सितंबर महीने में जन्म लेने वाले लोगों का बर्थस्टोन नीलम है। अपने गहरे नीले रंग के लिए काफी पसंद किए जाने वाला यह रत्न बैंगनी और हरे रंग के शेड्स में भी आता है। माना जाता है कि, नीलम पहनने वाले को जलन और बेवफाई से बचाता है। यह रत्न उन लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है, जो आपसी सहमति बनाना चाहते हैं। नीलम में बीमारियों को ठीक करने के साथ जहर से बचाने की भी क्षमता होती है।
अक्टूबर: पिंक टूमलाइन और ओपल
अक्तूबर के महीन में जन्म लेने वाले लोगों का बर्थस्टोन पिंक टूमलाइन और ओपल है। यह खूबसूरत रत्न आमतौर पर प्यार और दया के भाव से जुड़े हुए माने जाते हैं। अक्सर इन्हें शादी की आठवीं सालगिरह पर एक-दूसरे को गिफ्ट किया जाता है।
नवंबर: सिट्रीन
क्वार्ट्ज परिवार का ही सदस्य सिट्रीन अपनी साफ और नारंगी-पीले रंगों के लिए काफी पसंद किया जाता है। सूर्य की किरणों की याद दिलाने वाला यह बर्थस्टोन इससे पहनने वाले के जीवन में खुशी और ऊर्जा लाने वाला माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से मन शांत होने के साथ तनाव से भी मुक्ति मिलती है।
दिसंबर: ब्लू टोपाज, ब्लू जिरकॉन, टैन्ज़नाइट और फ़िरोज़ा
दिसंबर महीने में जन्म लेने वाले लोगों का बर्थ स्टोन ब्लू टोपाज़, ब्लू ज़िरकॉन, टैन्ज़नाइट और फिरोजा है। जहां ब्लू टोपाज समझदारी, ईमानदारी और सफलता का प्रतीक माना जाता है, वहीं ट्रैन्जनाइट अंतर्ज्ञान और शांति का प्रतीक माना जाता है।
यह भी पढ़ें- किन 5 राशियों के लिए वरदान है हीरा रत्न? पहनने से होती है खूब तरक्की
यह भी पढ़ें- नीलम से लेकर पुखराज तक: पहनने के बाद कब शुरू होता है रत्नों का असली प्रभाव?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
