विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 4 राशियों के लिए सोना है बेहद शुभ, पहनते ही खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, ये राशियां रहें अलर्ट

Published: Mon, 18 May 2026 07:01 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में सोने को सूर्य और गुरु का प्रतीक माना गया है। जानिए किन 4 राशियों के लिए सोना ...और पढ़ें

ज्योतिष शास्त्र क्या कहता है? (Image Source: AI-Generated)

ज्योतिष शास्त्र क्या कहता है? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सोने को बेहद शुभ धातु माना गया है। मान्यता है कि सोना सूर्य और गुरु ग्रह का प्रतीक होता है। जिन लोगों की कुंडली में ये दोनों ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, उनके लिए सोना पहनना लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि सोना पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है, भाग्य मजबूत होता है और जीवन में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

हालांकि, ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति के लिए सोना शुभ नहीं होता। कुछ राशियों के लिए यह लकी चार्म माना गया है, जबकि कुछ लोगों को इसे सोच-समझकर पहनने की सलाह दी जाती है।

इन राशियों के लिए शुभ माना जाता है सोना

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए सोना पहनना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, सोना पहनने से इनका साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही, करियर में तरक्की और अचानक धन लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। इसलिए मेष राशि के लोगों को सोने के गहने पहनना लाभकारी माना गया है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि का संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है और सोना भी सूर्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए सोना पहनना शुभ फल देने वाला माना गया है। कहा जाता है कि इससे करियर में सफलता, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है।

4 zodiac (2)

(AI-Generated Image)

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं और सोना गुरु से जुड़ी धातु मानी जाती है। ऐसे में धनु राशि वालों के लिए सोना पहनना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भाग्य मजबूत होता है और करियर, शिक्षा व वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए भी सोना बेहद लाभकारी माना गया है। कहा जाता है कि सोना पहनने से जीवन में सकारात्मकता आती है और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। इसके अलावा भाग्य का भी अच्छा साथ मिलता है।

इन राशियों को सावधानी बरतनी चाहिए

वृषभ राशि (Taurus)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि (Taurus) के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और शुक्र का गुरु ग्रह के साथ विरोध माना जाता है। इसलिए इस राशि के लोगों को बिना सलाह के सोना पहनने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए भी सोना हमेशा शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इसे पहनने से जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है। इसलिए सोना धारण करने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी से सलाह लेना बेहतर माना जाता है।

यह भी पढ़ें- सोने के चक्कर में न पड़ें, ये 'सस्ती' धातुएं भी खोल सकती हैं किस्मत का ताला

यह भी पढ़ें- चमक उठेगी किस्मत, मूलांक 1, 3 और 9 वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है यह धातु

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।