विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में कछुआ लाएगा अपार धन और खुशहाली, बस रखने से पहले देख लें सही दिशा और धातु

Published: Sun, 29 Mar 2026 03:03 PM (IST)

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में कछुए (Vastu Tips For Tortoise) को बेहद शुभ और लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

Vastu Tips For Tortoise: घर में कछुआ रखने के नियम। Ai Generated Image

Vastu Tips For Tortoise: घर में कछुआ रखने के नियम। Ai Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में कछुए को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार यानी कि कछुए का रूप धारण कर समुद्र मंथन में मदद की थी। यही वजह है कि कछुए को साक्षात लक्ष्मी का प्रतीक और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। आजकल कुछ लोग घर की सजावट या वास्तु दोष दूर करने के लिए कछुआ रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा या गलत धातु का कछुआ आपके भाग्य को चमकाने के बजाय बिगाड़ भी सकता है? आइए जानते हैं कछुआ (Vastu Tips For Tortoise) रखने के नियम, जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

Vastu Tips For Tortoise 2

Ai Generated Image

सही धातु का चुनाव है जरूरी

  • पीतल या चांदी - अगर आप संतान सुख या करियर में उन्नति चाहते हैं, तो पीतल या चांदी का कछुआ रख सकते हैं।
  • क्रिस्टल या कांच का कछुआ - धन लाभ और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में क्रिस्टल का कछुआ रख सकते हैं।
  • मिट्टी का कछुआ - जीवन में स्थिरता और शांति के लिए मिट्टी का कछुआ पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

दिशा का रखें विशेष ध्यान

  • उत्तम दिशा - कछुआ रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर मानी गई है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की है, इसलिए यहां कछुआ रखने से धन में वृद्धि होती है।
  • अंदर की ओर मुख - कछुए का मुख हमेशा घर के मुख्य द्वार से अंदर की ओर होना चाहिए। अगर इसका मुख बाहर की तरफ होगा, तो घर की लक्ष्मी और बरकत बाहर चली जाएगी।
  • पानी का पात्र - कछुए को हमेशा कांच या धातु के किसी ऐसे बर्तन में रखें जिसमें थोड़ा पानी भरा हो। सूखा कछुआ रखना वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता।

भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • बेडरूम में न रखें - कछुआ एक सक्रिय ऊर्जा का प्रतीक है, इसे बेडरूम में रखने से मानसिक तनाव हो सकता है। इसे लिविंग रूम या पूजा घर में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा किचन में भी कछुआ रखने से बचना चाहिए।
  • जोड़े में न रखें - घर में हमेशा एक ही कछुआ रखना चाहिए। दो या दो से अधिक कछुए रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो सकता है।
  • साफ-सफाई - कछुए के पात्र का पानी नियमित रूप से बदलते रहें। गंदा पानी नकारात्मकता को आकर्षित करता है।

यह भी पढ़ें- केले के पौधे की गलत दिशा आपको कर सकती है कंगाल, आज ही करें सुधार, पढ़ें वास्तु नियम 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया
यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।