सोने के चक्कर में न पड़ें, ये 'सस्ती' धातुएं भी खोल सकती हैं किस्मत का ताला
महंगे सोने के बिना भी आप इन सस्ती धातुओं से ज्योतिषीय लाभ पा सकते हैं। ये धातुएं ग्रहों को शांत कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं।
-1778755114275_m.webp)
सोने के बजाय अपनाएं ये सस्ती धातुएं (Picture Credit: Freepik)
HighLights
चांदी मन को शांत कर नकारात्मक ऊर्जा दूर करती है
तांबा मंगल-सूर्य से जुड़ा है, जो सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है
पंचधातु, पीतल, अष्टधातु ग्रहों को शांत करने में सहायक
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लोकप्रिय और कीमती धातु होने के साथ-साथ सोने के कई ज्योतिषीय लाभ भी हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ये अपील की है कि वह एक साल तक सोना न खरीदें। ऐसे में आप सोने की जगह पर कुछ सस्ती लेकिन प्रभावशाली धातुओं को भी धारण कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
चांदी पहनने से मिलता है ये लाभ
सोने की तरह चांदी भी एक लोकप्रिय धातु है, जो सोने के मुकाबले काफी सस्ती भी है। ज्योतिष शास्त्र में चांदी को चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में चांदी धारण करने से मन शांत होता है और मानसिक स्पष्टता बढ़ती है। इतना ही नहीं, चांदी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का भी काम करती है। चांदी का छल्ला (अंगूठी) या चेन पहनना सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
किन्हें पहननी चाहिए - कर्क राशि के जातकों के लिए चांदी विशेष लाभकारी मानी गई है।

(Picture Credit: Freepik)
इनके लिए फायदेमंद है तांबा
तांबे को मंगल और सूर्य से संबंधित माना जाता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में सोने का एक बेहतरीन और सस्ता विकल्प माना गया है। इसे धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही इसके शारीरिक तौर पर भी कई फायदे माने गए हैं। आप तांबे का कड़ा या छल्ला धारण कर सकते हैं।
किन्हें पहनना चाहिए - ज्योतिष शास्त्र में मेष और सिंह राशि वालों के लिए तांबा बहुत भाग्यशाली माना गया है।
यह भी हैं फायदेमंद
- पंचधातु - पांच धातुओं यानी सोना, चांदी, तांबा, जस्ता, और सीसा का मिश्रण होता है। सोने के मुकाबले इसे कम लागत में बनवाया जा सकता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करता है। रत्नों को धारण करने के लिए यह एक उत्तम विकल्प है।
- पीतल - जिसका संबंध गुरु ग्रह से माना गया है, वह भी सोने का एक बेहतरीन विकल्प है। इसे धारण करने से बृहस्पति मजबूत होता है।
- अष्टधातु - यह 8 धातुओं का मिश्रण है, जिसमें सोना, चांदी, तांबा, जस्ता, सीसा, टिन, लोहा और पारा शामिल होता है। यह सभी नौ ग्रहों को शांत रखने में सहायक माना जाता है।
रखें इन बातों का ध्यान
ज्योतिष शास्त्र में किसी भी धातु को धारण करने के लिए 'सही दिन और नियमों का भी वर्णन मिलता है, जिसका ध्यान रखना जरूरी है। इन धातुओं को धारण करने से पहले किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से परामर्श जरूर ले लें।
यह भी पढ़ें - नीलम रत्न: राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की ताकत, पर क्या यह आपके लिए है?
यह भी पढ़ें - महंगे रत्न नहीं, घर में लगे ये साधारण पौधे दिलाएंगे आपको ग्रह दोष से राहत, बस जान लें सही दिशा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
