विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 3 राशियों के लोग होते हैं बेहद शांत, गुस्सा आने पर बदल जाता है अंदाज; कहीं आप भी तो नहीं इनमें शामिल?

Published: Tue, 18 Aug 2026 12:47 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां स्वभाव से शांत होती हैं, लेकिन गुस्सा आने पर उनका व्यवहार बदल जाता है। ...और पढ़ें

इन तीन राशियों के लोग होते हैं शांत स्वभाव के, कैसे करते हैं गुस्से को नियंत्रित (Picture Credit: AI Generated)

इन तीन राशियों के लोग होते हैं शांत स्वभाव के, कैसे करते हैं गुस्से को नियंत्रित (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अलग-अलग राशियों के लोगों का अपना अलग स्वभाव होता है और यही नहीं वो अपनी भावनाओं को भी नियंत्रित करने में अपने व्यक्तित्व की झलक दिखाते हैं।

सभी का गुस्से को संभालने का, खुशियां दिखाने का और दुःख प्रकट करने का तरीका भी अलग होता है। जहां कुछ राशियां शांत होती हैं, तो कुछ जरूरत से ज्यादा गुस्सैल। इन सभी राशियों का व्यवहार उनके स्वामी ग्रह के प्रभाव से उग्र और शांत होता है और इसी वजह से सभी व्यक्तियों के स्वभाव में भी अंतर देखने को मिलता है।

आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिनके लोग अपने गुस्से पर तुरंत काबू पा लेते हैं और चाहकर भी लोग जल्दी उनका गुस्सा बढ़ा नहीं पाते हैं। वहीं अगर कभी किसी वजह से इन्हें गुस्सा आ जाता है तो वो सामने वाले की परवाह किए बिना बहुत जल्दी ही उसका साथ छोड़ देते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग बाहर से भले ही कोमल दिखें, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो कमजोर होते हैं। उनके भीतर चीजों को सोचने समझने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है और वो किसी भी परिस्थिति पर काबू पाने में माहिर होते हैं उनकी बाहरी कोमलता ही उनके भीतर ताकत बनकर रहती है।

इन्हें गुस्सा बहुत कम आता है और जब आता भी है तो वो इसे शांति से सुलझा लेते हैं, लेकिन अगर कभी पानी सिर से ऊपर निकल जाता है तब ये अपने गुस्से को सबके सामने दिखा देते हैं और उस समय इनका गुस्सा कोई भी कम नहीं कर सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोग जरूरत से ज्यादा शांत स्वभाव के होते हैं। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए उनमें अटूट संकल्प और लगातार आगे बढ़ने की शक्ति होती है।

इसके अलावा, उनकी तरक्की और उपलब्धियां ही उनकी पहचान होती हैं। ये लोग अपनी मेहनत के बलबूते ही बड़ा से बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं। ये दूसरों के सामने कभी अपनी सफलता की बात नहीं करते हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां जल्दी ही सबके सामने आ जाती हैं।

गुस्से पर काबू पाना इन्हें बखूबी आता है और ये बड़ी से बड़ी बात को भी बिना गुस्से के ही सुलझा लेते हैं। हालांकि, जब कोई व्यक्ति इनके सीधे स्वभाव का बार-बार फायदा उठाता है तब एक दिन इनका गुस्सा नियंत्रण से बाहर हो जाता है वो उससे हमेशा के लिए दूरी बना लेते हैं।

मीन राशि

यह राशिचक्र की बारह राशियों में से सबसे आखिरी राशि है। इस राशि के लोग अपनी अलौकिक समझ के लिए जाने जाते हैं। इन्हें भविष्य की किसी भी घटना का आभास पहले से हो जाता है।

मीन राशि के लोग अन्य राशियों की तुलना में ज्यादा सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए अपना पूरा दम लगा देते हैं। बड़ी से बड़ी समस्या को चुटकियों में हल कर देते हैं और ये बहुत जल्दी गुस्से पर काबू भी पा लेते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, इसलिए इनके भीतर लीडरशिप क्वालिटी भी बहुत ज्यादा होती है। इन्हें गुस्सा बहुत कम आता है, लेकिन जब आता है तो कोई इनका गुस्सा शांत नहीं कर पाता है।

अगर आपकी राशि भी इनमें से कोई भी है तो यह आपके स्वभाव से जुड़ी बातें भी हो सकती हैं। हालांकि, ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि इन राशियों के सभी लोगों का स्वभाव एक जैसा ही हो।

यह भी पढ़ें- घमंडी नहीं होते ये 4 राशि वाले, बस जो दिल में होता है वही जुबां से कह देते हैं, उनकी बेबाकी का लोग मान लेते हैं बुरा

यह भी पढ़ें- किन राशियों के लोगों को अक्सर झेलनी पड़ती है आर्थिक तंगी? ये आदतें बनती हैं धन हानि का कारण

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।