विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ऐसे तो Europe खत्म हो जाएगा...', यूरोपीय देशों को चेतावनी देते हुए ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप?

Published: Sat, 26 Jul 2025 09:49 AM (IST)

Donald Trump on Europe Immigration राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप में बढ़ते आप्रवासन पर चिंता व्यक्त करते हुए यूरोपीय देशों ...और पढ़ें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। फोटो- पीटीआई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। फोटो- पीटीआई

HighLights

  1. यूरोप के दौरे पर स्कॉटलैंड पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप।
  2. यूरोपीय देशों को दी अप्रवासन रोकने की सलाह।
  3. यूरोप में बढ़ते अप्रवासन को बताया "भयानक आक्रमण"।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में अवैध शरणार्थियों पर शिकंजा कसने के बाद अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर यूरोप पर है। उन्होंने यूरोपीय देशों को अप्रवासन रोकने की सलाह दी है। साथ ही ट्रंप ने इसे "भयानक आक्रमण" करार दिया है।

स्कॉटलैंड के एअर फोर्स स्टेशन पर मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने यूरोपीय देशों को हिदायत देते हुए कहा कि आपको यह "भयानक आक्रमण" रोकने की सख्त जरूरत है।

यह भी पढ़ें- 'अमेरिका के फैसले से हमें कोई एतराज नहीं, लेकिन...', TRF पर बदले पाकिस्तान के सुर; क्या बोले विदेश मंत्री इशाक डार?

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप के अनुसार, "अप्रवासन पर आप सभी को एक साथ एक्शन लेना चाहिए। वरना यूरोप खत्म हो जाएगा। कई देशों के लोग यूरोप में आकर बस रहे हैं। आपको यह "भयानक आक्रमण" रोकना होगा।"

ट्रंप ने कहा-

कुछ लोग अप्रवासन नहीं रोकना चाहते हैं। मैं चाहूं तो अभी उनका नाम ले सकता हूं। मगर, मैं किसी को शर्मिंदा नहीं करना चाहता हूं। बढ़ता अप्रवासन यूरोप को खत्म कर रहा है।

अमेरिका का दिया हवाला

ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर बंद करने का जिक्र करते हुए कहा, "आपको पता है पिछले महीने के बाद कोई हमारे देश में नहीं घुस सकता है। हमने कई अवैध प्रवासियों को देश से बाहर भी छुड़वा दिया।"

यूरोप में कितने अप्रवासी?

2020 में आई संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप में लगभग 87 मिलियन (8 करोड़ 70 लाख) अंतरराष्ट्रीय प्रवासी रहते हैं। जनवरी में अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद से ही ट्रंप ने अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। ट्रंप ने कई अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस छुड़वा दिया था।

यूरोप के दौरे पर ट्रंप

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोप की यात्रा पर हैं। स्कॉटलैंड में उतरने के बाद ट्रंप जल्द ही यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें- 'आयरलैंड अब सुरक्षित नहीं...', डबलिन में युवक पर हुए हमले के बाद छलका भारतीय का दर्द; लोगों को दी खास सलाह