यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'अमेरिका के फैसले से हमें कोई एतराज नहीं, लेकिन...', TRF पर बदले पाकिस्तान के सुर; क्या बोले विदेश मंत्री इशाक डार?
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया जिससे पाकिस्तान ...और पढ़ें

HighLights
- पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने TRF पर तोड़ी चुप्पी।
- TRF को आतंकी संगठन घोषित करना अमेरिका का फैसला: इशाक डार
- पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा को सालों पहले खत्म कर दिया: इशाक डार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) को अमेरिका ने जब से विदेशी आतंकी संगठन (FTO) की लिस्ट में डाला है, पाकिस्तान तभी से तिलमिलाया हुआ है। संयुक्त राष्ट्र में TRF का समर्थन करने के बाद अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका के फैसले का स्वागत किया है।
पाक विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में विदेश सचिव मार्को रुबियो से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने TRF पर भी बात की।
यह भी पढ़ें- FTA पर अमल होने में लग सकता है एक साल, कई कड़ी प्रक्रियाओं का करना पड़ेगा सामना
पाक विदेश मंत्री ने क्या कहा?
इशाक डार के अनुसार, TRF को आतंकी संगठन घोषित करना अमेरिका का अपना फैसला है और हम इसका स्वागत करते हैं। अगर अमेरिका के पास सबूत हैं कि TRF आतंकी गतिविधियों में शामिल है, तो बिल्कुल वो ऐसा कर सकते हैं।
इशाक डार ने कहा-
TRF को लश्कर-ए-तैयबा से जोड़ना गलत है। लश्कर को पाकिस्तान ने कई सालों पहले ही खत्म कर दिया था। लश्कर से जुड़े आतंकियों के खिलाफ मुकदमे चलाए गए, गिरफ्तार किया गया और उन्हें जेल भेजा गया। लश्कर का अब पाकिस्तान में नामोनिशान तक नहीं है।
संसद में दिया था बयान
बता दें कि इससे पहले इशाक डार ने पाकिस्तान की संसद में कहा था कि संयुक्त राष्ट्र में पहलगाम हमले की निंदा के दौरान TRF का नाम लेने पर हमने आपत्ति जताई थी। मुझे दुनिया भर से फोन आए, लेकिन हम इसपर राजी नहीं हुए।
कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है TRF
भारत ने जनवरी 2023 में ही गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत TRF को आतंकी संगठन घोषित किया था। TRF 2019 से अस्तित्व में आया है। तब से TRF जम्मू कश्मीर में कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है।
