Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुलाम जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण में 11 सीटों में से चार पर ही हो पाया मतदान

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 03:41 AM (IST)

    गुलाम जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में व्यापक हिंसा और धांधली हुई। 11 में से केवल चार सीटों पर ही मतदान हो पाया, जबकि सात सीटों पर चुन ...और पढ़ें

    गुलाम कश्मीर में मतदान (एआई से बनाई गई तस्वीर)

    गुलाम कश्मीर में मतदान (एआई से बनाई गई तस्वीर)

    HighLights

    1. तीसरे चरण में गुलाम जम्मू-कश्मीर में हुई व्यापक हिंसा।

    2. 11 में से केवल चार सीटों पर ही मतदान संभव।

    3. सुरक्षा चिंताओं के कारण सात सीटें अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

    डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना की बर्बरता और हिंसा के बीच गुलाम जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जा रहे हैं। तीसरे और अंतिम चरण के लिए सोमवार को मतदान हुआ और इस चरण में भी खूब हिंसा और धांधली हुई।

    हालांकि, इस चरण में जिन 11 सीटों पर मतदान होना था, उनमें से केवल चार सीटों पर ही मतदान हो पाया। सात सीटों के चुनाव को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

    स्थानीय मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच कई जगहों पर झड़प हुई। जबकि चुनाव आयोग ने पुंछ डिवीजन की सात सीटों पर मतदान को कानून और सुरक्षा चिंताओं को लकेर स्थगित कर दिया।

    क्षेत्र की कथित विधानसभा की 45 सीटों के लिए पहले और दूसरे चरण के लिए मतदान 27 और दो अगस्त को कराया गया था। इन चरणों में भी बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। इन दो चरणों की मतगणना भी हो चुकी है। 34 में से 24 सीटें जीतकर पीएमएल-एन सबसे आगे है, जबकि दस सीटें पीपीपी के खाते में गई हैं।