Shubham Kumar

'संघर्ष पथ पर जो मिले, यह भी सही वह भी सही' इस फलसफे को गुनगुनाने वाले शुभम बिहार के दरभंगा की माटी से ताल्लुक रखते हैं। पत्रकारिता में रिपोर्टिंग की भट्टी से उभरे शुभम ने 'इंडिया न्यूज', 'नवभारत' और 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। दैनिक जागरण के होम डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत हैं।
देश-विदेश की कूटनीति और राजनीति में अभिरुचि रखने वाले शुभम कहते हैं कि पत्रकारिता के इस चार वर्षीय तपोबल ने उन्हें दो अचूक मंत्र सिखाए हैं। पहला, पत्रकारिता में 'विश्वसनीयता' अटूट होनी चाहिए और दूसरा, सनसनीखेज भटकाव व भ्रामक क्लिष्टता पूरी तरह से वर्जित।
खबरों की दुनिया से इतर, पुस्तकें उनका सम्बल हैं और कविताएं उनका अनुराग।
- Area of expertise: देश-विदेश की राजनीति में विशेष रुचि।
- Language Spoken: Hindi
- Certification: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से स्नातक, फिर पत्रकारिता में NRAI कॉलेज से डिप्लोमा।
-1788715043824_v.webp)
-1788714860201_v.webp)
















