Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत से 1.40 लाख अफगान नागरिकों को किया निर्वासित

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 03:17 AM (IST)

    पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत से 1.40 लाख से अधिक अवैध अफगान नागरिकों को निर्वासित कर दिया है, जो देश में बिना वैध वीजा के रह रहे थे। ...और पढ़ें

    पाकिस्तान ने अफगान नागरिकों को निर्वासित किया (File Photo)

    पाकिस्तान ने अफगान नागरिकों को निर्वासित किया (File Photo)

    HighLights

    1. पंजाब प्रांत से 1.40 लाख से अधिक अफगान नागरिक निर्वासित।

    2. पाकिस्तान ने अवैध रूप से रह रहे अफगानों के खिलाफ अभियान चलाया।

    3. अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां अफगान शरणार्थियों की सुरक्षित वापसी पर चिंतित हैं।

    डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत में अवैध रूप से रह रहे 140,468 अफगान नागरिकों को निर्वासित कर दिया है। इन लोगों को अफगानिस्तान भेज दिया गया है। पाकिस्तान ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चला रखा है।

    डॉन अखबार में सोमवार प्रकाशित खबर के अनुसार, गृह मंत्रालय की विदेशी राष्ट्रीय सुरक्षा सेल ने अफगान नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत उन लोगों को गिरफ्तार कर हिरासत केंद्रों में रखा जा रहा है, जो देश में अवैध रूप से रह रहे हैं।

    यहां दस्तावेज संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें उनके देश अफगानिस्तान भेज दिया जाता है। पाकिस्तान से अब तक 26.80 लाख अफगान नागरिकों को निष्कासित किया जा चुका है।

    पंजाब प्रांत के गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि वैध वीजा के बिना अफगान नागरिकों को देश में रहना गैरकानूनी है। ऐसे लोगों की धड़-पकड़ के लिए प्रांत में अभियान चलाया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने अफगान शरणार्थियों को निकाले जाने को लेकर चिंता व्यक्त की है।

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार शरणार्थी उच्चायुक्त और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने कई बार कहा है कि अफगान शरणार्थियों की सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से वापसी होनी चाहिए।