विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UAE ने दी थी हमास अटैक की चेतावनी, फिर इजरायली PM ने क्यों नहीं लिया एक्शन? नेतन्याहू पर लगे गंभीर आरोप

Published: Tue, 08 Sep 2026 03:45 PM (IST)

यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को 7 अक्टूबर के हमास हमले से पहले ही चेतावनी दी थी।

UAE ने इजरायल को पहले ही दे दी थी हमास के हमले की जानकारी (फोटो-रॉयटर्स)

UAE ने इजरायल को पहले ही दे दी थी हमास के हमले की जानकारी (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. यूएई ने हमास के बड़े हमले की चेतावनी दी थी।

  2. नेतन्याहू ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया।

  3. 7 अक्टूबर को गाजा में बड़ा हमला हुआ।

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हमास के हमले को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन इजरायल ने उस हमले को लेकर कोई तैयारी नहीं की।

इजरायली अखबार 'हारेट्ज' की रिपोर्ट के मुताबिक, UAE ने सीधे तौर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी दी थी कि गाजा में हमास के पूर्व नेता याह्या सिनवार यहूदी देश के खिलाफ कुछ बड़ा एक 'जिलजाल' या भूकंप जैसा कुछ करने की योजना बना रहे हैं।

नेतन्याहू ने चेतावनी के बावजूद नहीं उठाय कोई कदम

UAE और इजरायली सुरक्षा एजेंसी 'शिन बेट' के सूत्रों का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नेतन्याहू ने इस जानकारी पर समय रहते कोई कदम नहीं उठाया।

वहीं नेतन्याहू ने UAE नेता के साथ हुई अपनी 45 मिनट की सीधी फोन बातचीत के बारे में अपने सबसे वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को भी नहीं बताया।

डेढ़ हफ्ते इजरायल के पास थी हमले की जानकारी

हारेट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, बिन जायद ने नरसंहार से लगभग डेढ़ हफ्ते पहले नेतन्याहू को चेतावनी दी थी और कहा था कि वहां कुछ बड़ा होने वाला है।

45 मिनट की बातचीत के दौरान, UAE के शासक ने नेतन्याहू से खतरे को गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने चिंता जताई कि इस तरह के हमले से न केवल खून-खराबा हो सकता है, बल्कि पूरे क्षेत्र में अस्थिरता फैल सकती है और 'अब्राहम समझौते' (Abraham Accords) को भी नुकसान पहुंच सकता है।

बातचीत के दौरान बिन जायद के एक फिलिस्तीनी सलाहकार भी मौजूद थे। उन्होंने इजरायली अखबार को बताया कि सबको हैरान करते हुए, नेतन्याहू ने चेतावनी पर काफी शांत प्रतिक्रिया दी।

फिलिस्तीनी सलाहकार ने UAE नेता से कहा कि उनके आकलन के अनुसार, हमास वेस्ट बैंक इलाके में कार्रवाई करने की योजना बना रहा है, और उन्होंने बिन जायद को भरोसा दिलाया कि इजरायल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

हालांकि, इजरायली नेता ने शिन बेट, मोसाद और इजराइल डिफेंस फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ सहित रक्षा प्रतिष्ठान के किसी भी प्रमुख को बिन जायद की चेतावनी के बारे में जानकारी नहीं दी।

7 अक्टूबर 2023 को इजरायल में तबाही

7 अक्टूबर 2023 की सुबह 6:29 बजे, वह जिलजाल (भूकंप/बड़ी तबाही) आया, जिसके बारे में UAE ने चेतावनी दी थी। दोपहर तक, दुनिया भर में सोशल मीडिया पर नरसंहार के भयानक फुटेज, हत्याओं और तबाही की लाइव-स्ट्रीमिंग दिख रही।

हमास ने सीमा पार हमले के दौरान लगभग 251 लोगों को अगवा कर लिया, जिनमें आम नागरिक, सैनिक और विदेशी नागरिक शामिल थे।

नेतन्याहू से सभी आरोप किए खारिज

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस जांच को पूरी तरह खारिज कर दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'हारेट्ज' को जवाब में कहा, 'प्रधानमंत्री नेतान्याहू ने उस दौरान UAE के राष्ट्रपति से बात नहीं की और न ही उन्हें उनसे कोई चेतावनी मिली।'

वहीं इस मामले को लेकर संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है। इस रिपोर्ट ने इजरायल को लोगों में गुस्सा पैदा कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री और 'बी'याचाद' के प्रमुख नफ्ताली बेनेट ने नेतान्याहू पर इजरायल को अंधेपन में सीधे इस भयानक आपदा की ओर ले जाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- जब सीमा पर कत्लेआम मचा रहे थे आतंकी, तब 2 घंटे बाद आर्मी हेडक्वार्टर पहुंचे थे पीएम नेतन्याहू; रिपोर्ट में खुलासा