ऑस्ट्रेलिया: सिडनी एयरपोर्ट पर आपस में टकराने से बाल-बाल बचे दो विमान, एक क्रू मेंबर घायल
सिडनी एयरपोर्ट पर जेटस्टार और कतर एयरवेज के दो यात्री विमानों के बीच टक्कर होते-होते बची, जिससे एक क्रू मेंबर घायल हो गया। ...और पढ़ें

सिडनी एयरपोर्ट पर आपस में टकराने से बाल-बाल बचे दो विमान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर दो यात्री विमानों के बीच हुई टक्कर होते-होते बची। सुरक्षा अधिकारियों ने घटना की जांच रविवार को शुरू कर दी। इस घटना में क्रू मेंबर घायल हो गया।
यह घटना रविवार सुबह की है, जब जेटस्टार के एक पायलट को कतर एयरवेज के जेट से टकराने से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इस हादसे के कारण सिडनी एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन काफी प्रभावित हुआ।
ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो ने बताया कि रविवार सुबह जेटस्टार का एयरबस ए320 उड़ान के लिए गोल्ड कोस्ट की ओर टैक्सी कर रहा था। इसी दौरान चालक दल ने देखा कि एक कतर एयरवेज का बोइंग 777, जिसे एक एयरक्राफ्ट टग द्वारा खींचा जा रहा था, क्रॉसिंग टैक्सीवे पर उनके विमान के काफी करीब आ गया है।
झटके से रुका विमान
एटीएसबी के बयान में कहा गया है कि दोनों विमानों के अचानक रुकने से जेटस्टार ए320 पर सवार केबिन क्रू का एक सदस्य घायल हो गया, और 777 के नोज गियर तथा एयरक्राफ्ट टग के बीच के कनेक्शन को भी नुकसान पहुंचा है।
अचानक ब्रेक लगने की वजह से केबिन में चल रहा जेटस्टार क्रू का सदस्य घायल हुआ, जिसका बाद में पैरामेडिक्स द्वारा इलाज किया गया। एयरसर्विसेज ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, इस पूरी घटना के बाद से सिडनी एयरपोर्ट पर उड़ानों में लगातार देरी हो रही है।
एयरलाइंस ने बयान जारी कर क्या कहा?
नियामक ने कहा कि जांचकर्ता इस घटना के कारणों का सटीक पता लगाने के लिए दोनों विमानों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। साथ ही चालक दल और टग ऑपरेटरों से पूछताछ भी की जा रही है। जांच एजेंसी ने एयरपोर्ट पर मौजूद चश्मदीदों से अपील की है कि अगर उनके पास इस घटना का कोई भी वीडियो हो, तो वे इसे जांच टीम को भेजें।
खबरें और भी
जेटस्टार की एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि हमारा विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देशों का ही पालन कर रहा था, तभी एक अन्य विमान के बेहद करीब आ जाने पर पायलटों को मजबूरी में जोर से ब्रेक लगाने पड़े।
कतर एयरवेज ने फिलहाल इस मामले पर टिप्पणी करने के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि, सार्वजनिक तौर पर बोलने के लिए अधिकृत न होने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी से ऐसा लगता है कि कतर के विमान को खींचने वाले टग ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देशों का पालन नहीं किया था।