यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला, 10 की मौत; कीव ने भी मॉस्को की रिफाइनरियों को बनाया निशाना
रूस ने कीव पर 35 मिसाइलों और 185 ड्रोन से बड़ा हमला किया, जिसमें 10 लोग मारे गए और भारी नुकसान हुआ। यूक्रेन ने रूसी तेल रिफाइनरियों पर पलटवार किया, जब ...और पढ़ें
-1785597149951_m.webp)
रूस-यूक्रेन युद्ध (File Photo)
HighLights
रूस ने कीव पर 35 मिसाइलों और 185 ड्रोन से हमला किया।
हमले में 10 लोगों की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त, जेलेंस्की ने मिसाइलों की कमी बताई।
यूक्रेन ने रूस की तीन तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया।
डिजिटल डेस्क, कीव। रूस ने 72 घंटे में यूक्रेन पर दूसरी बार बड़ा हमला करके 10 लोगों को मार डाला। इस बार रूस के निशाने पर यूक्रेन की राजधानी कीव रहा। रूस ने 27 बैलेस्टिक मिसाइलों समेत 35 मिसाइलों और 185 ड्रोन से हमला कर कीव को भारी नुकसान पहुंचाया है।
यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम रूस की केवल एक बैलेस्टिक मिसाइल को रोक पाया, बाकी अपने लक्ष्य से टकराईं। इस बीच यूक्रेन ने पलटवार करते हुए रूस के बाश्कोर्टोस्तान इलाके में स्थित तीन आयल रिफायनरियों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है।
मिसाइलों की कमी यूक्रेन के लिए चिंता
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हमारे पास पैट्रियट डिफेंस सिस्टम से चलाने के लिए इंटरसेप्टर मिसाइलें खत्म हो गई हैं, इसलिए हमारे लिए हर रात जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने सहयोगी देशों से इन मिसाइलों की मांग की है। इससे पहले गुरुवार को रूसी हमले में यूक्रेन में नौ लोग मारे गए थे।
जेलेंस्की ने बताया है कि ताजा रूसी हमले में 30 लाख की आबादी वाले कीव में कई जगहों पर आग लग गई है और 18 आवासीय भवनों, एक स्कूल, लिथुआनिया के दूतावास और आधारभूत ढांचे को नुकसान हुआ है। इस हमले में सर्वाधिक सात लोग कीव के दार्नित्स्की क्षेत्र में मारे गए हैं। दर्जनों घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
खबरें और भी
1200 किलोमीटर की जमीन पर सेनाएं आमने-सामने
इस बीच रूस-यूक्रेन के बीच साढ़े चार वर्ष से चल रहे युद्ध में 1,200 किलोमीटर लंबी जमीनी सीमा पर तमाम जगहों पर दोनों सेनाएं आमने-सामने लड़ रही हैं। इस लड़ाई में रूसी सेना धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है और यूक्रेन की जमीन पर कब्जा करती जा रही है। लेकिन पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन ने रूस में हजारों किलोमीटर भीतर घुसकर आयल रिफायनरियों, बंदरगाहों और सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले किए हैं।