Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi Austria Visit: '1950 के दशक में शुरू हुआ विश्वास का रिश्ता...', ऑस्ट्रियाई चांसलर ने बताया क्यों जरूरी है भारत से रिश्ता

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Wed, 10 Jul 2024 06:14 PM (IST)

    ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के साथ संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और आस्ट्रिया ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात। फोटोः रायटर।
    पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात। फोटोः रायटर।

    HighLights

    1. ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहमर ने की भारत के साथ संबंधों की सराहना
    2. पीएम मोदी और नेहमर के बीच हुई रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा

    एएनआई, वियाना। भारत और ऑस्ट्रिया के बीच रिश्तों को और नई ऊंचाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम को ऑस्ट्रिया पहुंचे। ऑस्ट्रिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की। वहीं, ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के साथ संबंधों की सराहना की।

    दोनों देशों के बीच है विश्वास का रिश्ताः ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहमर

    ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने बुधवार को कहा कि भारत और आस्ट्रिया के बीच रिश्ता विश्वास का है, जो 1950 के दशक में शुरू हुआ था और अभी तक जारी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध बेहद अच्छे हैं और सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। नेहमर ने आगे कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच विश्वास का रिश्ता 1950 के दशक में शुरू हुआ।

    रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले नेहमर?

    पीएम मोदी के साथ रूस और यूक्रेन युद्ध पर हुई वार्ता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता के बारे में  बहुत गहन बातचीत की है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में मेरे लिए भारत के आकलन को जानना और उसे समझना तथा यूरोपीय चिंताओं से भारत को परिचित कराना बेहद महत्वपूर्ण है।

    40 साल बाद ऑस्ट्रिया दौरे पर हैं भारतीय पीएम

    मालूम हो कि 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी से पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया की यात्रा की थी। पीएम मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा रूस की उनकी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के बाद हो रही है, जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः

    PM Modi in Austria: 'निर्दोष लोगों की हत्या अस्वीकार्य', प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में युद्ध पर संवाद करने का किया आग्रह