Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi Austria Visit: 'निर्दोष लोगों की हत्या बर्दाश्त नहीं', पीएम मोदी बोले- बातचीत से ही रुकेगा यूक्रेन में युद्ध

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 10 Jul 2024 05:25 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑस्ट्रिया के दौरे पर हैं। इस मौके पर पीएम ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के साथ सार्थक चर्चा की है। बैठक ...और पढ़ें

    ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से मिले (फोटो- @narendramodi)
    ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से मिले (फोटो- @narendramodi)

    HighLights

    1. भारत-ऑस्ट्रिया संयुक्त प्रेस वक्तव्य में दोनों देशों ने किया वैश्विक संघर्षों पर चर्चा
    2. यूक्रेन में चल रहे युद्ध को सुलझाने में 'वार्ता और कूटनीति' पर हो जोर

    एएनआई, वियना [ऑस्ट्रिया]। रूस की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब दूसरे यूरोपीय देश की यात्रा पर ऑस्ट्रिया पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने वैश्विक संघर्षों (विशेष रूप से यूक्रेन में चल रहे युद्ध) को सुलझाने में 'वार्ता और कूटनीति' के महत्व पर जोर दिया।

    भारत-ऑस्ट्रिया संयुक्त प्रेस वक्तव्य को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है। उनकी यह टिप्पणी वियना में संघीय चांसलरी में ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद आई।

    युद्ध में संवाद और कूटनीति पर हो जोर

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हम युद्ध के मैदान में समस्याओं का समाधान नहीं ढूंढ पाएंगे। चाहे वह कहीं भी हो, निर्दोष लोगों की हत्या अस्वीकार्य है। भारत और ऑस्ट्रिया संवाद और कूटनीति पर जोर देते हैं और इसके लिए हम किसी भी तरह की सहायता देने के लिए तैयार हैं।'

    यह भी पढ़ें- PM Modi In Austria: ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, चासंलर नेहमर ने लगाया गले और ली सेल्फी; बोले- और मजबूत होगी दोस्ती

    खबरें और भी