मेक्सिको: पिरामिड देखने गए पर्यटकों पर गोलीबारी, कनाडाई नागरिक की मौत; 13 घायल
मेक्सिको में Teotihuacan पिरामिड देखने गए पर्यटकों पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की, जिसमें एक कनाडाई नागरिक की मौत हो ...और पढ़ें
HighLights
मेक्सिको में पर्यटकों पर बंदूकधारी का हमला, एक की मौत
हमले में 13 लोग घायल, जांच जारी है
हमलावर ने घटनास्थल पर खुद को गोली मारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेक्सिको की राजधानी के उत्तर में स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। यहां ऐतिहासिक Teotihuacan पिरामिड देखने पहुंचे पर्यटकों पर एक बंदूकधारी हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एक कनाडाई नागरिक की मौत हो गई और करीब 13 लोग घायल हो गए।
स्थानीय प्रशासन का दावा है कि इसमें से केवल 7 लोग गोली लगने से घायल हुए हैं, जिसमें 6 अमेरिकी, 3 कोलंबियाई, एक रूसी, दो ब्राजीलियाई और एक कनाडाई नागरिक है। अन्य लोग कैसे घायल हुए, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
जान बचाने के लिए भाग रहे थे लोग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति पिरामिड के शिखर पर बंदूक लिए खड़ा है। लोग जान बचाने के लिए नीचे की तरफ झुके हैं और गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। अधिकारियों ने अभी तक इस हमलावर की पहचान उजागर नहीं की है।
घटना सुबह 11:30 बजे के आसपास की है। अधिकारियों ने बताया कि बाद में हमलावर ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों को घटनास्थल से एक बंदूक, एक चाकू और गोला-बारूद मिला। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस गोलीबारी की जांच की जाएगी और वह कनाडाई दूतावास के संपर्क में हैं।
Teotihuacan के पिरामिड मेक्सिको सिटी के बाहरी इलाके में स्थित विशाल संरचनाओं की एक श्रृंखला है, जिन्हें तीन अलग-अलग प्राचीन सभ्यताओं द्वारा बनाया गया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मेक्सिको के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक होने के नाते पिछले साल इस जगह पर 18 लाख से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए थे।
