यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi In Austria: ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, चासंलर नेहमर ने लगाया गले और ली सेल्फी; बोले- और मजबूत होगी दोस्ती
PM Modi In Austria रूस की यात्रा पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब दूसरे यूरोपीय देश की यात्रा पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। राजधानी वियना पह ...और पढ़ें

HighLights
- ऑस्ट्रिया के चासंलर ने किया पीएम मोदी का स्वागत
- नेहमर ने पीएम मोदी को लगाया गले
एएनआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए रूस गए थे। रूस की दो दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया (PM Modi In Austria) पहुंचे हैं। यहां वियना में ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया और उनके लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान दोनों की गले मिलते हुए एक तस्वीर भी सामने आई। जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
नेहमर ने किया पीएम मोदी का स्वागत
रात्रिभोज के लिए पीएम मोदी का स्वागत करते हुए ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहमर ने कहा कि आपका स्वागत करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है। मैं आपकी यात्रा के दौरान राजनीतिक और आर्थिक चर्चा के लिए उत्सुक हूं।
.jpg)
Welcome to Vienna, PM @narendramodi ! It is a pleasure and honour to welcome you to Austria. Austria and India are friends and partners. I look forward to our political and economic discussions during your visit! 🇦🇹 🇮🇳 pic.twitter.com/e2YJZR1PRs
— Karl Nehammer (@karlnehammer) July 9, 2024
पीएम मोदी ने दिया ट्वीट का जवाब
पीएम मोदी के स्वागत की तस्वीरें चांसलर कार्ल नेहमर ने ट्वीट कीं। नेहमर के ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने कहा आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है, आने वाले समय में यह और मजबूत होगी। दोनों देश वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
Thank you, Chancellor @karlnehammer, for the warm welcome. I look forward to our discussions tomorrow as well. Our nations will continue working together to further global good. 🇮🇳 🇦🇹 pic.twitter.com/QHDvxPt5pv
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2024
ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी का कार्यक्रम
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे से 10 बजकर 15 मिनट के दौराम पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पीएम मोदी गेस्टबुक पर हस्ताक्षर करेंगे। 10.15 से 11 बजे के दौरान पीएम मोदी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। 11-11.20 मिनट पर पीएम मोदी प्रेस वक्तव्य देंगे। 11.30 से 12.15 के बीच पीएम मोदी ऑस्ट्रिया-भारत सीईओ बैठक में शामिल होंगे।
खबरें और भी
इसके बाद 12.30-1.50 बजे के दौरान वह ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ लंच करेंगे। दोपहर 2 बजे से ढाई बजे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन के साथ बातचीत करेंगे। 3.40 से 4.30 बजे तक ऑस्ट्रियाई हस्तियों के साथ बैठकें करेंगे। शाम पांच बजे प्रेस वार्ता होगी। शाम 7.00-7.45 के दौरान सामुदायिक कार्यक्रम है। इसके बाद रात 8 बजकर 15 मिनट पर पीएम मोदी स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
वियना में भी भारतीयों से मिले पीएम मोदी
बता दें कि ऑस्ट्रिया पहुंचने के बाद वियना में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवंशी लोगों से मुलाकात की। पीएम ने भारतवंशी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर भी मौजूद रहे।
