'रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में भारत किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार', कीव में बोले जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन की राजधानी कीव में कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों ...और पढ़ें

भारत किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार। (फाइल)
HighLights
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कीव में भारत की भूमिका बताई।
भारत रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में योगदान देगा।
जयशंकर ने कहा, भारत किसी भी तरह की मदद को तैयार है।
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव में विदेश मंत्री एस. जयशंकर में कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों में किसी भी तरह से योगदान देने के लिए तैयार है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, जयशंकर ने कहा कि अगर भारत किसी भी तरह से मदद कर सकता है, तो हम इसके लिए तैयार हैं।
जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिन की यात्रा पर हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू करने के बाद कीव की यह उनकी पहली यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान, वह सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रोडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत कर रहे हैं।
जयशंकर का यह बयान तब आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में संघर्ष को खत्म करने की अपील दोहराई थी।
अंतहीन युद्ध से युद्ध की समाप्ति की ओर बढ़ना होगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध में बिताया गया हर दिन मानवता को पीछे धकेलता है। वहीं शांति की दिशा में उठाया गया हर कदम मानवता में नई उम्मीद और उत्साह भरता है। हमें अंतहीन युद्ध से युद्ध की समाप्ति की ओर बढ़ना होगा, जो मानवता की भलाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
पीएम ने कहा कि सभी मुद्दों का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से समाधान हो, यही मानवता की पुकार है। यही भारत का संदेश है। यहीं गांधी और बुद्ध की धरती का संदेश है।
जयशंकर की कीव यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब तनाव बढ़ा हुआ है और भारत में चिंताएं हैं, क्योंकि इस सप्ताह कीव में रूसी हमले के बाद एक भारतीय की मौत हो गई थी। भारत में काला सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमलों को लेकर भी चिंता जताई है।
