ईरान में मिनाब के स्कूल को बच्चों की याद में बनाया जाएगा स्मारक
ईरान के मिनाब शहर में शजारेह तैय्येबेह स्कूल को अमेरिकी मिसाइल हमले में मारे गए बच्चों की याद में युद्ध स्मारक और संग्रहालय में बदला जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मिनाब का स्कूल अमेरिकी हमले में मारे गए बच्चों का स्मारक बनेगा।
28 फरवरी को हुए हमले में कई छात्र शहीद हुए थे।
हमले की जिम्मेदारी ट्रंप प्रशासन ने अभी तक नहीं ली है।
डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के मिनाब शहर के शजारेह तैय्येबेह स्कूल को बच्चों और अन्य पीड़ितों की याद में युद्ध स्मारक और संग्रहालय में बदला जाएगा।
28 फरवरी को अमेरिका के मिसाइल हमले में इस स्कूल में से अधिक छात्र मारे गए थे, हालांकि ट्रंप प्रशासन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी सीधे तौर पर स्वीकार नहीं की है।
होर्मोजगान के गवर्नर मोहम्मद अशूरी तजियानी ने कहा है कि इस इमारत को युद्ध संग्रहालय और स्मारक में बदल दिया जाएगा। पास ही मिनाब के कब्रिस्तान का एक हिस्सा मारे गए लोगों के लिए समर्पित किया गया है।
