Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अमेरिकी सैनिकों ने रखा कदम तो काट देंगे पैर', बढ़ते तनाव के बीच ईरान की खुली चेतावनी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:33 AM (IST)

    ईरान के कमांडर अली जहानशाही ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि किसी अमेरिकी सैनिक ने देश में कदम रखा, तो वह अपने पैरों पर वापस नहीं लौट पाएगा।। ...और पढ़ें

    अमेरिका ईरान संघर्ष।

    अमेरिका ईरान संघर्ष।

    HighLights

    1. ईरान ने अमेरिकी सेना को दी खुली चेतावनी।

    2. ईरान के कमांडर अली जहानशाही बोले- कदम रखा तो काट देंगे पैर।

    डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान की पैदल सेना के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अली जहानशाही ने रविवार को अमेरिका को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ जमीनी अभियान के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।

    संभावित घुसपैठ के खिलाफ चेतावनी देते हुए जहानशाही ने कहा कि अगर किसी अमेरिकी सैन्यकर्मी ने गलती से भी ईरान में कदम रख दिए तो वह अपने पैरों पर वापस नहीं जा पाएगा। उनके पैर काट दिए जाएंगे।

    संभावित खतरों के खिलाफ ईरान की तैयारी

    सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कमांडर ने खतरों का सामना करने के लिए तेहरान की तैयारी पर ज़ोर देते हुए कहा, हम दुश्मन की किसी भी हरकत का कड़ा और करारा जवाब देंगे।

    देश की सीमाओं पर आपरेशनल तैयारी के बारे में बताते हुए जहानशाही ने जोर दिया कि ईरानी सेना की जमीनी फोजें पूरी तरह से लड़ाई के लिए तैयार हैं। वे लगातार गतिविधियों और खतरों पर नज़र रख रही हैं और साथ ही देश की सीमाओं की मज़बूती से सुरक्षा कर रही हैं।