चार नीले और एक सफेद पंखों वाले भारत के मोर... जिनेवा के एरियाना पार्क में आएंगे नजर
भारत ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय को पांच भारतीय मोर भेंट किए हैं, जिनमें एक दुर्लभ सफेद पंखों वाला मोर भी शामिल है, जिससे दशकों पुरानी परंप ...और पढ़ें
-1786358040105_m.webp)
भारत ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र को सौंपे मोर।
HighLights
भारत ने संयुक्त राष्ट्र जिनेवा को पांच भारतीय मोर सौंपे।
एक दुर्लभ सफेद पंखों वाला मोर भी इस भेंट में शामिल।
यह दशकों पुरानी परंपरा को फिर से शुरू करता है।
डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। भारत ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय को पांच भारतीय मोर सौंपे हैं, जिनमें सफेद पंखों वाला एक दुर्लभ मोर भी शामिल है। इसके साथ ही दशकों पुरानी परंपरा को फिर से शुरू किया गया है।
ये मोर लगभग तीन महीने तक एक सुरक्षित बाड़े में रहेंगे, जिसके बाद उन्हें एरियाना पार्क में स्वतंत्र रूप से घूमने की अनुमति दी जाएगी। इसी पार्क में संयुक्त राष्ट्र का यूरोपीय मुख्यालय स्थित है।
चार नीले और एक सफेद पंखों वाला मोर
शुक्रवार को आयोजित एक विशेष समारोह में, जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने यूनाइटेड नेशंस आफिस एट जिनेवा (यूएनओजी) की महानिदेशक तात्याना वालोवाया को औपचारिक रूप से ये मोर सौंपे। इन पांच युवा मोरों में चार नीले मोर और एक सफेद पंखों वाला नर मोर शामिल है, जो संयुक्त राष्ट्र से जुड़े नीले और सफेद रंगों को दर्शाते हैं।
दूसरी बार भेंट किए मोर
यह दूसरी बार है जब भारत ने यूएनओजी को मोर भेंट किए हैं। 1981 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिल्ली चिड़ियाघर से प्रजनन करने वाला एक जोड़ा भेजा था। भारतीय मिशन ने कहा, "भारतीय मोर जैव विविधता के संरक्षण और पर्यावरण की देखभाल के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।" वालोवाया ने इस पहल के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।