Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन बनेगा संयुक्त राष्ट्र का अगला महासचिव, दौड़ में सबसे आगे किसका नाम?

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 08:25 PM (IST)

    कोस्टा रिका की पूर्व उपराष्ट्रपति रेबेका ग्रिनस्पैन संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। ...और पढ़ें

    रेबेका ग्रिनस्पैन संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में सबसे आगे

    रेबेका ग्रिनस्पैन संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में सबसे आगे

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। कोस्टा रिका की पूर्व उपराष्ट्रपति रेबेका ग्रिनस्पैन संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के पद के लिए सबसे आगे चल रही हैं। सुरक्षा परिषद द्वारा आयोजित पहले अनौपचारिक जनमत सर्वे में उन्हें सबसे अधिक समर्थन मिला है। पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री गुटेरेस दिसंबर 2026 में संयुक्त राष्ट्र के नौवें प्रमुख के रूप में अपना दूसरा पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा करेंगे।

    15 देशों वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को अपना पहला गुप्त जनमत सर्वेक्षण आयोजित किया, जिसमें सदस्यों ने विश्व के शीर्ष राजनयिक के पद के लिए दावेदार उम्मीदवारों के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए गैर-बाध्यकारी मतदान किया।

    सूत्रों के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन की महासचिव ग्रिन्सपैन को समर्थन में 10 वोट मिले। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में गुयाना की स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत कैरोलिन रोड्रिग्स बिरकेट को समर्थन में नौ वोट मिले। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रासी को सात वोट मिले।

    इस दौड़ में अन्य उम्मीदवार चिली की पूर्व राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बैचलेट, संयुक्त राष्ट्र महासभा की पूर्व अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा गार्सिस, संयुक्त राष्ट्र की पूर्व अवर महासचिव वर्जीनिया गांबा, सेनेगल के पूर्व राष्ट्रपति मैकी साल और युगांडा के राजनेता ओलारा ओटुनू हैं।

    खबरें और भी

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)