Video: उड़ान भरने के कुछ सकेंड बाद ही आसमान में फटा चीन का रॉकेट, चाइनासैट सैटेलाइट नष्ट
चीन का लॉन्ग मार्च 7A रॉकेट वेनचांग स्पेस लॉन्च साइट से उड़ान भरने के 85 सेकंड बाद ही धमाके के साथ तबाह हो गया। ...और पढ़ें

चीन का रॉकेट उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद फट गया (सोशल मीडिया)
HighLights
चीन का लॉन्ग मार्च 7A रॉकेट लॉन्च के बाद फटा।
वेनचांग स्पेस लॉन्च साइट से उड़ान भरने के 85 सेकंड बाद दुर्घटना।
चाइनासैट-4बी उपग्रह ले जा रहा था, तकनीकी खराबी से मिशन असफल।
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के वेनचांग स्पेस लॉन्च साइट से उड़ान भरने वाला एक रॉकेट हवा में ही धमाके के साथ तबाह हो गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, चीन का लॉन्ग मार्च 7A रॉकेट, जो अपने साथ चाइनासैट-4बी उपग्रह (सैटेलाइट) लेकर जा रहा था, लॉन्चिंग के महज 85 सेकंड बाद दुर्घटना का शिकार हो गया।
बीजिंग समयानुसार यह रॉकेट शाम 8:02 बजे अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यह मिशन असफल हो गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें तटीय स्पेसपोर्ट के पास आसमान में रॉकेट को फटते हुए देखा जा सकता है। चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस तकनीकी खराबी के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फिलहाल गहन विश्लेषण किया जा रहा है।
China's Long March 7A has exploded during first stage flight.https://t.co/8Ije1oeWe7 pic.twitter.com/qNa1nIYH6T
— NSF - NASASpaceflight.com (@NASASpaceflight) August 10, 2026
अब जानिए इस रॉकेट का इतिहास
गौरतलब है कि मार्च 2020 में अपनी पहली उड़ान के दौरान भी यह रॉकेट असफल हो गया था। हालांकि, इसके बाद इसने कई सफल मिशन पूरे किए थे, लेकिन इस ताजा दुर्घटना ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, चीन के अंतरिक्ष अधिकारियों की तरफ से इस मिशन की असफलता पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।