विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं बंद हो रहा हूती विद्रोहियों का उत्पात, लाल सागर में तेल के टैंकर पर दागी मिसाइल

Published: Tue, 02 Sep 2025 04:00 AM (IST)

यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के तट पर एक तेल टैंकर पर मिसाइल दागने का ...और पढ़ें

जहाजों पर हमले फिर से शुरू होने की आशंका (फाइल फोटो)
जहाजों पर हमले फिर से शुरू होने की आशंका (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने लाल सागर में सऊदी अरब के तट पर एक तेल टैंकर पर मिसाइल दागी है, जिससे इस अहम समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर उनके हमले फिर से शुरू होने की आशंका है।

हूती सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने एक रिकॉर्डेड संदेश में इस हमले की जिम्मेदारी ली। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जहाज स्कारलेट रे को निशाना बनाया गया, उसका संबंध इजरायल से है।

100 से अधिक जहाज बने निशाना

ब्रिटिश सेना के पश्चिम एशिया में नौवहन पर नजर रखने वाले यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने पहले बताया कि एक जहाज ने सऊदी अरब के पास तट पर पानी में धमाके की आवाज सुनी। नवंबर 2023 से दिसंबर 2024 के बीच हाउतियों ने गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध के कारण 100 से अधिक जहाजों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया।

हूतियों के नए हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब इजराइल-हमास युद्ध में संभावित नए युद्धविराम पर अनिश्चितता बनी हुई है। इजराइल ने पिछले हफ्ते कई हवाई हमले किए थे, जिसमें हूतियों के प्रधानमंत्री और कई कैबिनेट सदस्यों को मार दिया गया था।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में मारा छापा, 11 कर्मचारियों को बनाया बंधक